Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, छात्र की मौत:पहिया निकलने से हादसा, एक बुजुर्ग घायल

    5 hours ago

    1

    0

    बदायूं में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक छात्र की मौत हो गई, जबकि एक बुजुर्ग घायल हो गए। यह हादसा उसावां थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के पास हुआ, जब गेहूं बेचकर लौट रही ट्रॉली का पहिया निकल गया। सोमवार को कलेक्टरगंज गांव के लोग गेहूं बेचकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक ट्रॉली का पहिया निकल जाने से वह अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 17 साल के नेम सिंह पुत्र वीरपाल ट्रॉली के नीचे दब गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 50 वर्षीय रूपराम पुत्र खेमकरन भी घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों को ट्रॉली के नीचे से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रूपराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसावां भिजवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू की। मृतक नेम सिंह इंटरमीडिएट का छात्र था और परिवार में पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। परिवार में उसकी मौत से कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घायल रूपराम का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसावां में जारी है। हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक भीड़ जुटी रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि:पुण्यतिथि पर देवरिया में आयोजित हुई सभा, योगदान को याद किया
    Next Article
    गौ संरक्षण को लेकर लाखों हस्ताक्षर राष्ट्रपति-PM को भेजे:गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने और कानून बनाने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment