Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में दबंगों ने युवक को पीटा पैर तोड़ा:पीड़ित को थाने जाने से रोका, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

    2 hours ago

    1

    0

    बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र में करौलिया गांव के सुभाष पुत्र रतन सिंह के साथ बुधवार शाम गांव के दबंगों ने मारपीट की। सुभाष ने बताया कि वह अपने घर पर भैंस खोल रहा था, तभी गांव के कोटेदार का बेटा अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा और उसे भैंस खोलने से रोकने लगा। सुभाष का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने भैंस पर कब्जा करना चाहा। जब उसने विरोध किया, तो कहासुनी बढ़ गई और आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान सुभाष की टांग टूट गई। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी और गांव से बाहर निकलने पर खेत में गुजरने से भी मना किया। पुलिस से नहीं मिली मदद घायल सुभाष रात में मूसाझाग थाने पहुंचा, लेकिन पुलिसकर्मी उस समय एचपीसीएल हत्याकांड के मामले में व्यस्त थे। इस कारण उसकी शिकायत पर तत्काल कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। सुभाष को बिना कार्रवाई के ही लौटना पड़ा और अपनी टांग पर प्लास्टर चढ़वाना पड़ा। अगले दिन जब सुभाष फिर बाहर निकला, तो आरोपियों ने उसे रास्ते में रोककर दोबारा धमकाया। अब पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गड्ढे में भरे पानी में डूबने से बच्चे की मौत:ग्रेटर नोएडा में नर्सरी में पढ़ाई करता था, खेलने के दौरान हादसा
    Next Article
    चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ, माँ शैलपुत्री की हुई पूजा:औरैया के देवी मंदिरों में उमड़ी भीड़, गूंजे जयकारे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment