Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गड्ढे में भरे पानी में डूबने से बच्चे की मौत:ग्रेटर नोएडा में नर्सरी में पढ़ाई करता था, खेलने के दौरान हादसा

    2 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र की प्रीत विहार कॉलोनी में बुधवार दोपहर एक बच्चे (5) की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। बच्चा अपने घर से कुछ दूरी पर पानी से भरे एक गड्ढे में गिर गया था। पुलिस के अनुसार, प्रीत विहार कॉलोनी निवासी उमेश कुमार का पांच वर्षीय बेटा देव छपरौला गांव के एक स्कूल में नर्सरी का छात्र था। उमेश कुमार ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। देव बुधवार दोपहर स्कूल से घर लौटा था। इसके बाद वह खेलने के लिए घर से बाहर निकल गया। कॉलोनी से निकलने वाला पानी घर से कुछ ही दूरी पर एक गड्ढे में जमा होता है। खेलते समय देव अचानक उस पानी भरे गड्ढे में गिर गया। बच्चे के गिरने का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे पानी से बाहर निकाला। देव को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह गड्ढा इलाके के एक किसान के खाली खेत में बना है, जिसमें कॉलोनी का पानी जमा होता है। परिजनों ने इस घटना के संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में खुरपका-मुंहपका टीकाकरण पर उठे सवाल:गांवों तक नहीं पहुंची टीम, विभाग ने 4.32 लाख पशुओं के टीकाकरण का दावा किया
    Next Article
    बदायूं में दबंगों ने युवक को पीटा पैर तोड़ा:पीड़ित को थाने जाने से रोका, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment