Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक्सईएन बोले- मार लाठी तोड़कर तुमको दुरुस्त कर देंगे:सारी गुंडागर्दी निकाल देंगे, बुलाओ जिसको बुलाना है, गाली-गलौज भी की

    3 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिशासी अभियंता (XEN) विनोद त्रिपाठी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वे एक शिकायतकर्ता राहुल गोस्वामी को धमकाते और गाली देते हुए नजर आ रहे हैं। यह घटना करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के गुरसड़ी गांव में सड़क निर्माण की शिकायत की जांच के दौरान हुई। वीडियो में अधिशासी अभियंता विनोद त्रिपाठी शिकायतकर्ता से कहते सुनाई दे रहे हैं, मार लाठी तुमको तोड़कर के दुरूस्त कर देंगे सरकारी कार्य में बाधा डालोगे तो। तुम्हारी सारी गुंडेगर्दी निकाल देंगे। जिसको बुलाना हो बुला लो मैं यहीं पर खड़ा हूं। इसके बाद वे अपशब्दों का प्रयोग करते हुए कहते हैं, "यार अभी यहां पर काम हो रहा है, काम हो जाए तुम्हारे में अगर जाए तो बताइए। फोन कर करके इस साले ने पागल कर दिया है। एक काम करो थाने पर फोन करो, पुलिस को बुलाओ, इसको अभी हम गाड़ी में लाद करके ले जाकर बंद करवा देंगे। वीडियो में अधिकारी यह भी कहते सुने जा रहे हैं कि हमारे मुख्यमंत्री ने कहा है जो जिस भाषा में समझे उसे उसी भाषा में समझाओ। शिकायतकर्ता राहुल गोस्वामी का आरोप है कि मौजूदा सड़क को दो-दो मीटर बढ़ाने का प्रस्ताव था। ठेकेदार ने निशान तो दोनों तरफ सही लगाए, लेकिन उनके खेत की तरफ सड़क को 2 मीटर के बजाय 4 मीटर बढ़ा दिया गया, जबकि दूसरी तरफ 2 मीटर ही बढ़ाई गई। इसी शिकायत की जांच के लिए अधिशासी अभियंता विनोद कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि इस सड़क का निर्माण कार्य जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता ठेकेदार राम तीरथ वर्मा द्वारा किया जा रहा है। पीड़ित शिकायतकर्ता राहुल गोस्वामी ने इस पूरे मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की है। यह वीडियो हाल का बताया जा रहा है। अधिशासी अभियंता विनोद त्रिपाठी ने बताया- हमारे मुख्यमंत्री भी कह रहे हैं कि जो जिस भाषा में समझे, उसको उसी भाषा में समझाना चाहिए। मौके पर आप जाइए, आपको आइडिया हो जाएगा। सरकारी काम में कोई भी अड़ंगा डालेगा और समझाने पर नहीं मानेगा तो हम लोगों को कानून का सहारा लेना पड़ेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुमारगंज में पुलिस की वर्दी पहनकर सरसों व्यापारी से ठगी:एसएचओ के नाम पर 50 हजार रुपये ठगे, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
    Next Article
    बदायूं में वाहन की टक्कर से बच्चे की मौत:कासगंज से ननिहाल आते समय हादसा, बाइक सवार पिता घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment