Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में युवक का अपहरण, पीट-पीटकर हत्या:केंद्रीय मंत्री के हस्तक्षेप के बाद एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

    7 hours ago

    2

    0

    बदायूं में अपहरण के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा के हस्तक्षेप के बाद शुक्रवार देर रात की गई। माना जा रहा है कि पुलिस अब अन्य नामजद आरोपियों को भी जल्द पकड़ लेगी। उझानी के मोहल्ला नारायणगंज निवासी सूर्यकांत नामक युवक को 28 अप्रैल को कुछ लोग कार में अगवा कर ले गए थे। उसे नोएडा ले जाकर बेरहमी से पीटा गया और मरणासन्न हालत में घर के दरवाजे पर फेंक दिया गया। गुरुवार को परिजनों की शिकायत पर उझानी कोतवाली पुलिस ने केवल मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया था। शुक्रवार को सूर्यकांत की सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूर्यकांत की मौत के बाद परिजन शुक्रवार रात केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा से मिले और पुलिस की लापरवाही की जानकारी दी। केंद्रीय राज्यमंत्री ने तत्काल एसएसपी को मामले से अवगत कराया और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी राजकमल को गिरफ्तार किया है। राजकमल कादरचौक थाना क्षेत्र के बोंदरी गांव का निवासी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत एसपी ने 23 पुलिसकर्मियों का तबादला किया:सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए 13 दरोगा, 10 सिपाही बदले
    Next Article
    हाथरस पुलिस ने चार बदमाश पकड़े:एक बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल, केला व्यापारी से लूटपाट मामले का खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment