Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं मेडिकल कॉलेज को मिला नया प्राचार्य:प्रो. (डॉ.) शिव कुमार ने संभाला कार्यभार, गुणवत्ता सुधार पर जोर

    3 hours ago

    1

    0

    राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं को नया नेतृत्व मिल गया है। वरिष्ठ चिकित्सक और शिक्षाविद् प्रो. (डॉ.) शिव कुमार ने बुधवार को प्रधानाचार्य पद का कार्यभार संभाला। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, शोध गतिविधियों को बढ़ावा देने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। कार्यभार संभालने के बाद डॉ. शिव कुमार ने कहा कि मेडिकल कॉलेज सिर्फ चिकित्सकों को तैयार करने का संस्थान नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण केंद्र भी है। उन्होंने शिक्षा और चिकित्सा सेवाओं के स्तर को बेहतर बनाने के लिए सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के मानकों और शासन की मंशा के अनुरूप मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक गतिविधियों को सुदृढ़ किया जाएगा। विद्यार्थियों को आधुनिक संसाधन और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ शोध एवं अनुसंधान को भी नई दिशा दी जाएगी। नवागत प्रधानाचार्य ने मरीजों के हित को सर्वोपरि बताया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर और समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। डॉ. शिव कुमार ने यह भी कहा कि सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। डॉ. शिव कुमार ने अस्पताल की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने ऑपरेशन थिएटर (ओटी), उपचार व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाओं में मौजूद कमियों को चिन्हित कर उनके समाधान के लिए शासन स्तर पर आवश्यक पहल करने की बात कही। उन्होंने चिकित्सा शिक्षकों और चिकित्सकों से बेहतर कार्य संस्कृति विकसित करने और संस्थान की प्रतिष्ठा बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान भी किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एलिवेटेड लाइन का निर्माण शुरू होते ही नही आएगी कालिंद्री:रेलवे वैकल्पिक व्यवस्था पर कर रहा विचार, बदलेगा कालिंद्री एक्सप्रेस का रूट
    Next Article
    ओंकारेश्वर विद्या निकेतन में सात दिवसीय ट्रेनिंग कैंप:एकल अभियान के 'वटवृक्ष' बनने की कहानी; यूपी-एमपी के 70 कार्यकर्ता शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment