Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एलिवेटेड लाइन का निर्माण शुरू होते ही नही आएगी कालिंद्री:रेलवे वैकल्पिक व्यवस्था पर कर रहा विचार, बदलेगा कालिंद्री एक्सप्रेस का रूट

    2 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एडीआरएम मनोज कुमार ने अन्य अधिकारियों के साथ चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदाई संस्था को गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीआरएम ने बताया कि मंझना से अनवरगंज बीच एलिवेटेड लाइन का कार्य शुरू होते ही कालिंद्री एक्सप्रेस ट्रेन का रूट बदला जाएगा। यह ट्रेन लगभग चार साल तक फर्रुखाबाद नहीं आएगी। रेलवे प्रशासन दिल्ली तक यात्रियों की कनेक्टिविटी के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर विचार कर रहा है। एडीआरएम ने प्लेटफार्म नंबर एक और माल गोदाम की ओर बनाए जा रहे रनिंग रैंप का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया। मनोज कुमार ने बताया कि वह निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए ठेकेदार और कार्यदाई संस्था के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। फर्रुखाबाद जंक्शन पर अमृत भारत योजना के तहत चल रहा निर्माण कार्य दिसंबर 2026 तक पूरा होना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि इसे जल्द से जल्द तैयार कर जनता को समर्पित किया जाएगा। एडीआरएम ने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य उद्देश्य मंझना से अनवरगंज के बीच एलिवेटेड लाइन का निरीक्षण करना था। फर्रुखाबाद जंक्शन पर चल रहे कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता देखने के लिए वे रास्ते में रुके थे। कालिंद्री एक्सप्रेस का रूट बदलेगा कालिंद्री एक्सप्रेस ट्रेन जो फर्रुखाबाद से होकर भिवानी तक जाती है उसका रूट बदलेगा, बताया कि कानपुर इटावा होते हुए टूंडला रूट से वह जाएगी और इधर नहीं आएगी। करीब 4 साल तक के लिए कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन फर्रुखाबाद आने के लिए बंद रहेगी। कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन के पूर्व में फर्रुखाबाद से भिवानी बीच चलने के सवाल पर कहा कि इसे देख रहे हैं कि यहां की पब्लिक को दिल्ली के लिए कैसे कनेक्ट करें। बताया कि फर्रुखाबाद और कन्नौज के लोगों को दिल्ली तक के लिए कैसे कनेक्ट करना है इसके लिए हम लोग EMU की प्लानिंग कर रहे हैं। जिससे दिल्ली तक सीधे आना-जाना मथुरा वाले रूट से बना रहे। फर्रुखाबाद से दिल्ली तक नई गाड़ी चलाई जाने के सवाल के जवाब पर कहा कि कन्नौज से कोशिश करेंगे की एग्जामिनेशन करने के लिए गाड़ी को डेडलाइन चाहिए हम लोग प्लानिंग कर रहे हैं कि कालिंद्री बंद होने से पब्लिक को लॉस होगा उसको कैसे कबर करें। बताया कि प्लेटफार्म नंबर एक की लंबाई बढ़ाने की प्लानिंग है। कानपुर फर्रुखाबाद कासगंज के बीच डबल ट्रैक बनाए जाने को लेकर कहा कि इस पर हम लोग स्टडी कर रहे हैं बताया कि कासगंज से मथुरा वाला हो गया है। कासगंज से इधर वाले रूट पर अभी प्लानिंग चल रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाबी महासभा ने जिला अस्पताल को दीं पांच व्हीलचेयर:बुजुर्ग मां की परेशानी देख संस्था ने की मदद की पहल
    Next Article
    बदायूं मेडिकल कॉलेज को मिला नया प्राचार्य:प्रो. (डॉ.) शिव कुमार ने संभाला कार्यभार, गुणवत्ता सुधार पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment