Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुमन लता हिंदू जागृति महिला मंच की अध्यक्ष:रेखा शर्मा महामंत्री नियुक्त, देश-समाज सेवा का लिया संकल्प

    17 hours ago

    1

    0

    सम्भल के श्री सनातन धर्म मंदिर में हिंदू जागृति मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें हिंदू जागृति महिला मंच की नई नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से सुमन लता को नगर अध्यक्ष और रेखा शर्मा को नगर महामंत्री चुना गया। यह भी निर्णय लिया गया कि एक सप्ताह के भीतर पूरी नगर कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी। बैठक में मंच की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय एवं संगठित बनाने पर विशेष रूप से चर्चा की गई। नीरू चाहल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदू जागृति महिला मंच को समाज में प्रभावी भूमिका निभाने के लिए सदस्य संख्या बढ़ाना और संगठनात्मक ढांचा मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से सामाजिक कार्यों को नई दिशा मिलने की बात कही। इस अवसर पर बबीता भारद्वाज ने सुमन लता को नगर अध्यक्ष तथा रेखा शर्मा को नगर महामंत्री बनाए जाने का प्रस्ताव रखा, जिसका उपस्थित सदस्यों ने समर्थन किया। बैठक में मीनू रस्तोगी, शालिनी रस्तोगी, ज्योति गुप्ता, शोभा गर्ग, अरविंद शंकर शुक्ला, अंकुर रस्तोगी, विकास कुमार वर्मा, मनीष गर्ग, शलभ रस्तोगी और दिनेश कुमार शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने भी प्रस्ताव का समर्थन किया। जिला अध्यक्ष अरुण कुमार अग्रवाल ने नई नियुक्तियों की औपचारिक घोषणा की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। अग्रवाल ने कहा कि महिला मंच समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कार्यक्रम के दौरान सुबोध कुमार गुप्ता ने सभी सदस्यों को देश, धर्म और समाज के प्रति समर्पित रहकर कार्य करने की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सामाजिक एकता, संस्कार और सेवा भाव को मजबूत करना है। बैठक की अध्यक्षता अजय कुमार शर्मा ने की, जबकि संचालन मीनू रस्तोगी द्वारा किया गया। अंत में सभी सदस्यों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी:ई-मेल मिलने के बाद पुलिस गहन जांच में जुटी
    Next Article
    शिक्षक महासंघ ने टेट अनिवार्यता का विरोध किया:चंदौली में मशाल जुलूस निकालकर कानून बदलने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment