Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं स्कूल में बच्चे का शव फंदे पर मिला:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि, परिजन हत्या का आरोप लगा रहे

    13 hours ago

    1

    0

    बदायूं में एक निजी स्कूल में फंदे पर लटके मिले 12 वर्षीय बच्चे के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है। हालांकि, परिवार लगातार हत्या का आरोप लगा रहा है, जबकि पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। यह घटना इस्लामनगर थाना क्षेत्र के नूरपुर पिनौनी गांव की है। गांव के एसआरएस स्कूल में ओमकार के पुत्र रामसरन (12) का शव फंदे से लटका मिला था। रामसरन के पिता ने बताया कि उनका बेटा दोपहर करीब 2:30 बजे खेलने के लिए घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। शाम को रामसरन का बड़ा भाई पुष्पेंद्र मजदूरी से लौटा तो उसने अपने चचेरे भाई दर्शन के साथ रामसरन की तलाश शुरू की। तलाश के दौरान, वे गांव के एक अधबने स्कूल भवन में पहुंचे, जहां एक कमरे में दीवार से सटा हुआ रामसरन का शव लटका मिला। सूचना मिलने पर गांव वाले और पुलिस मौके पर पहुंचे। आज तीन डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया, जिसमें हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई। हालांकि, परिवार का कहना है कि रामसरन का न तो किसी से कोई विवाद था और न ही गांव में किसी से कोई रंजिश थी। वे इसे हत्या का मामला बता रहे हैं। रामसरन अपने पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। वह इलाके के उमेद सिंह इंटर कॉलेज में कक्षा पांच का छात्र था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिल्ली के बच्चे को दुलारता दिखा बंदर, VIDEO:भूख-प्यास से परेशान होकर आवाज लगा रहा था, लोगों ने प्रशासन से बचाने की लगाई गुहार
    Next Article
    दूध पी रहे मासूम को उठा ले गया चोर:300 कैमरों की मदद से पुलिस ने ढूंढ निकाला, कानपुर में बच्चा चोर गैंग एक्टिव, 3 दिन में दो घटनाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment