Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दूध पी रहे मासूम को उठा ले गया चोर:300 कैमरों की मदद से पुलिस ने ढूंढ निकाला, कानपुर में बच्चा चोर गैंग एक्टिव, 3 दिन में दो घटनाए

    11 hours ago

    1

    0

    कानपुर रेलवे स्टेशन पर GRP और RPF ने सयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए एक शातिर बच्चा चोर को गिरफ्तार किया है। चोर ने कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर बने फुट ओवर ब्रिज पर सो रही थी। पास में उसका मासूम बच्चा मां के साथ सो रहा था। मौका लगते ही किसी ने बच्चे को उठा लिया। महिला GRP पुलिस के पास पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अब पुलिस ने मासूम बच्चे को बरामद कर लिया है, आरोपी को आज जेल भेजा है। पुलिस ने बच्चे को बरामद किया आज राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे पुलिस बल की चार टीमों ने सुबह आरोपी को बच्चे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी राजू धीमर जालौन का रहने वाला है। राजू किस गैंग के लिए काम करता है, अभी तक कितने बच्चों को निशाना बना चुका है। पुलिस इस बात की भी जांच पड़ताल कर रही है। शहर में बच्चा चोर गैंग एक्टिव, 3 दिन में दूसरी घटना कानपुर में तीन दिनों में दो बच्चा चोरी की घटनाए सामने आई है। पहली घटना 21 फरवरी को पनकी थाना क्षेत्र में एक महिला दो साल की मासूम बच्ची को बोरे में भर कर ले जा रही थी। जिसको आसपास के लोगों नें पकड़ करके पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को जेल भेज दिया था। शहर में 3 दिनों में बच्चा चोरी की दूसरी घटना सामने आई है। राजकीय रेलवे पुलिस ने सीओ डी के सिंह ने बताया एक महिला 8 बजे के लगभग दो बच्चों के साथ FOB पर सोयी हुई थी। चन्दा पांडेय नाम की महिला के साथ दो साल का बच्चा था। महिला रोती- चिल्लाते हुई GRP थाने पर आई थी। तत्काल सभी पुलिस कर्मियों को अलर्ट किया गया। जिसके बाद सभी कैमरों (300) को वाच किया गया। जिसके बाद पुलिस ने सुबह बच्चे को आरोपी युवक के साथ हैबतपुर की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया है। जिसको अभियोग पंजीकृत करने के बाद जेल भेजा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं स्कूल में बच्चे का शव फंदे पर मिला:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि, परिजन हत्या का आरोप लगा रहे
    Next Article
    कार की टक्कर से ऑटो 3 बार पलटा, VIDEO:बिजनौर में लड़का 40 फीट घिसटा, फिर उठकर भागा; एक की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment