Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिधनू में निर्माणाधीन मकान में युवक ने किया सुसाइड:पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, आत्महत्या का कारण अज्ञात

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के ग्राम सपई में शनिवार को एक युवक ने निर्माणाधीन मकान में फंदे से लटटकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर बिधनू पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान ग्राम सपई निवासी 37 वर्षीय विनोद कुमार बाजपेई पुत्र स्वर्गीय आनंद कुमार बाजपेई के रूप में हुई है। विनोद ने अपने निर्माणाधीन मकान के प्रथम तल पर छत के जाल में रस्सी बांधकर फंदा बनाया और उस पर झूल गए। काफी देर तक विनोद के नीचे न आने पर परिजनों को आशंका हुई। ऊपर पहुंचने पर उन्होंने विनोद को फंदे से लटका पाया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को फंदे से उतारकर प्रथम तल पर रख दिया था। बिधनू थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। साक्ष्य एकत्र करने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। बिधनू थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में तेज हुआ बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन:निजीकरण और स्मार्ट मीटर पर जताई नाराजगी, होली के बाद चेयरमैन से वार्ता की तैयारी
    Next Article
    अयोध्या में ई-रिक्शा बैटरी बेचने के नाम पर ठगी:पुलिसकर्मी बनकर व्यापारी से 20 हजार रुपए हड़पे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment