Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाउंड्री-वाल के मलबे में दबकर मरे बुजुर्ग हुए सुपुर्दे खाक:घायल अमित ने बताया घटना का मंजर, बोला- भारी समर्सिबल मोटरों के बीच दब गया था

    3 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के हुकुलगंज क्षेत्र में बीते दिनो तेज हवा व आधी के कारण हुए दर्दनाक हादसे में बाउंड्री वॉल गिरने से घायल हुए पांच लोगों में से एक स्थानीय निवासी सूफी खान(68) की मौत हो गई थी। जिन्हें पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद हुकुलगंज तिराहे पर स्थित बड़ी मस्जिद के सामने बने कब्रिस्तान में सुपर्दे खाक किया गया। इस घटना में घायल चार अन्य लोगों का इलाज चल रहा है। वीडीए द्वारा दो बार सील के गए हुकुलगंज तिराहे पर स्थित मकान की दीवार बुधवार को आंधी के दौरान बगल में स्थित बाबा इलक्ट्रीक की दूकान पर गिरने से 6 लोग अंदर दब गए थे। इनमे से बुजुर्ग सूफी खान की मौत हो गई। सभी समर्सिबल मोटर के मैकेनिक और बोरिंग के मिस्त्री हैं। इसमें चार का इलाज ट्रामा सेंटर में और एक का इलाज कबीरचौरा अस्पताल में चल रहा है। ऐसे में दैनिक भास्कर ने कबीरचौरा अस्पताल में एडमिट अमित कुमार से घटना के मंजर को जाना। पढ़िए रिपोर्ट… जानिए घटना के पहले का मंजर, क्या हो रहा था दुकान में... पवन और अमन बना रहे थे मोटर अमित कुमार ढेलवारिया चौकाघाट के रहने वाले हैं। अमित ने बताया - पिछले 7 महीने से बाबा इल्क्ट्रिक्स में काम कर रहे हैं। बुधवार की शाम जब आंधी आई तो मै, पवन, अमन, सूरज, दिनेश और बुजुर्ग सूफी चाचा दुकान के अंदर के हिस्से में थे। सूफी चाचा बैठे थे और पवन और अमन मोटर बना रहे थे। सूरज, दिनेश भी पास में ही थे और मै मोटर के रैक के पास था। बाबा खान सामान लेने निकले अमित ने बताया हंसी-मजाक के बीच काम हो रहा था। बुजुर्ग चाचा बैठे हुए थे। उनसे भी बातचीत हो रही थी। दुकान के मालिक बाबा खान कोई सामान लेने के लिए दुकान के बाहर निकले और आंधी-पानी आ गया। इसके बाद अचानक से दीवार गिरी और दुकान में चीख पुकार मच गई। अब जानिए दूकान पर दीवार गिरने के बाद क्या हुआ... अचानक तेज आवाज के साथ दुकान पर गिरी दीवार अमित ने बताया - अचानक तेज आवाज हुई और धूल-मिटटी से दुकान भर गयी। छत टूटकर नीचे आ गयी थी। मै जिस रैक के पास था वह गिरकर मेरे ऊपर आ गया था। चारों तरफ अंधेरा दिखाई दे रहा था। मेरे सिर से खून निकलने लगा था। कमर में कोई भारी चीज रखी हुई थी। उसे हटाया और खुद को घसीटते हुए मलबे के बाहर लाया। साईकिल की दुकान पर आ कर लेट गया, फिर अस्पताल में आंख खुली अमित ने बताया - मुझे कुछ समझ में नहीं आ रहा था। फिर किसी तरह अपनी कमर पर गिरे सामान को हटाया और खुद को घसीटते हुए बाहर लाया और बगल की साईकिल की दूकान के सामने लेट गया। मुझे स्थानीय लोगों ने अस्पताल भेजवाया। मेरी आंख अस्पताल में आकर खुली फिर। सिर और कमर में है चोट अमित के सिर में 12 टांके लगे हैं और कमर में चोट है। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर जयेश मिश्रा ने बताया- मरीज की स्थिति ठीक है।उसका सिटी स्कैन कराया गया है। दवाएं चल रही हैं। कुछ दिन बेड रेस्ट की सलाह दी गई है। अब जानिए वीडीए ने मकान को क्या भेजी है नोटिस ?… हुकुलगंज तिराहे के पास जिस दो मंजिला मकान की छत की बाउंड्रीवाल बगल की दुकान पर गिरी और जिसमें दबकर 6 मजदूर घायल हुए और एक की मौत हुई। उस मकान को वीडीए ने सील कर रखा है। स्थानीय लोगों का आरोप था कि इसमें सील के बाद भी काम हो रहा था। इसपर वीडीए ने एक बार फिर इस मकान को नोटिस जारी कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। जानिए क्या लिखा है नोटिस में रामेश्वर तिवारी द्वारा ऑनलाईन मानचित्र संख्या -VDA/BP/23-24/0282 स्टिल्ट + 3 तलों का आवासीय स्वीकृत कराया गया था। स्वीकृत मानचित्र के विपरीत सेटबैक कवर करते हुए लगभग 50 x 50 क्षेत्रफल में बी+जी+1 के ऊपर आर.सी.सी. पिलर का निर्माण किये जाने पर उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धारा-27 के अन्तर्गत नोटिस एक मई 2025 को कार्रवाई करते हुए स्थल को सील कर स्थानीय थाने की अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया गया था। उक्त निर्माण कार्य रोके व सील किये जाने के पश्चात भी पक्ष द्वारा स्थल पर चोरी-छिपे तथा रुक-रुक कर रात्रि में निर्माण कार्य किया जा रहा था ।स्थानीय प्रवर्तन टीम द्वारा रोके जाने हेतु लोक हित में पुनः प्राधिकरण द्वारा उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा-28 (क) के अन्तर्गत 12 मार्च 2026 को पुनः सील करते हुये स्थानीय थाने को कार्रवाई की सूचना लिखित रूप से प्रेषित की गयी थी। वर्तमान समय में प्राधिकरण द्वारा संबन्धित अवैध निर्माणकर्ता के विरुद्ध प्रथम सूचना दर्ज कराये जाने के लिए कार्रवाई करायी जा रही है। वीडीए सचिव द्वारा अवगत कराया गया कि भविष्य में यदि किसी अवैध निर्माणकर्ता द्वारा अवैध निर्माण सील करने के पश्चात भी निर्माण कार्य गतिमान रखा गया तो उसके विरुद्ध संबन्धित थाने में एफ़आईआर दर्ज कराये जाने की कार्रवाई वीडीए द्वारा की जायेगी ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में PWD की लापरवाही से फंसी बस:निर्माणाधीन पुलिया के वैकल्पिक मार्ग पर बारातियों की बस दलदल में धंसी
    Next Article
    मथुरा में पार्षद पर जानलेवा हमले का प्रयास:हिस्ट्रीशीटर पर लगा आरोप, हमले में बाल बाल बचे,CCTV वीडियो आया सामने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment