Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Budget 2026 पर संसद की मुहर, FM Sitharaman बोलीं- ये है Viksit Bharat का Roadmap

    2 hours from now

    1

    0

    संसद ने शुक्रवार को आम बजट 2026-27 को मंजूरी दे दी तथा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय मूल्य के आसमान छूने के बीच दो-टूक शब्दों में कहा कि भारत में लॉकडाउन की कोई गुंजाइश नहीं है तथा इसे लेकर गलतफहमी नहीं फैलायी जानी चाहिए। राज्यसभा ने वित्त मंत्री के जवाब के बाद वित्त विधेयक 2026-27 को ध्वनिमत से लौटा दिया। इसी के साथ उच्च सदन ने अनुदान की अनुपूरक मांगों और उससे जुड़े विनियोग विधेयक को भी ध्वनिमत से लौटा दिया। लोकसभा इनको पहले ही मंजूरी दे चुकी है। राज्यसभा में वित्त मंत्री सीतारमण ने वित्त विधेयक और विनियोग विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि देश को विकसित बनाने और 140 करोड़ भारतीय नागरिकों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।  इसे भी पढ़ें: Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओप्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को गंभीर आरोपों में लगातार 30 दिन तक हिरासत में रहने की स्थिति में पद से हटाने के प्रावधान वाले तीन विधेयकों पर विचार करने वाली संसदीय समिति को रिपोर्ट देने के लिए आगामी मानसून सत्र के अंतिम सप्ताह के पहले दिन तक का समय दिया गया है। लोकसभा की कार्यवाहीरसायन और उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि देश में उर्वरक का पर्याप्त भंडारण है और इसे लेकर अफरा-तफरी कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने सदन में प्रश्नकाल के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे के पूरक प्रश्न के उत्तर में यह भी बताया कि उनकी बृहस्पतिवार को इस विषय पर प्रदेशों के कृषि मंत्रियों से बात हुई है।सरकार ने छोटे अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर करने और व्यापार एवं जीवन में सुगमता बढ़ाने के लिए शुक्रवार को लोकसभा में एक विधेयक पेश किया। वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने एक संसदीय समिति की सिफारिशों को शामिल करने के बाद, जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक, 2026 पेश किया।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद हेमा मालिनी ने उत्तर प्रदेश के वृंदावन में पर्यटकों का आगमन बढ़ने को लेकर मथुरा को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए शुक्रवार को लोकसभा में सरकार से एक विशेष पैकेज की मांग की। भाजपा सांसद ने शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि वृंदावन में पर्यटकों का आगमन काफी बढ़ गया है और जेवर (नोएडा) अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा शुरू होने के बाद इसमें और वृद्धि होने की संभावना है।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि ईसाई और इस्लाम धर्म स्वीकार करने वाले आदिवासियों का अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा खत्म किया जाए। उन्होंने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान यह विषय उठाया और कहा कि यह सुनिश्चित करने के बाद झारखंड में परिसीमन कराया जाए।राज्यसभा की कार्यवाहीमध्य प्रदेश से भाजपा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने जबरन धर्मांतरण के खिलाफ कड़े केंद्रीय कानून की मांग करते हुए शुक्रवार को राज्यसभा में कहा कि यह मुद्दा राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन गया है और आदिवासी समुदायों की सांस्कृतिक पहचान पर इसका असर पड़ रहा है। तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने शुक्रवार को राज्यसभा में बच्चों और युवाओं में बढ़ती डिजिटल लत का मुद्दा उठाते हुए दावा किया कि इसके चलते हर साल लगभग 20,000 बच्चे आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से इस संकट समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। राज्यसभा में शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने सरकार पर अमेरिका के सामने झुकने और व्यापार समझौता करने का आरोप लगाया तथा प्रश्न किया कि भारत का किसान प्रतिस्पर्धा में कैसे टिक पाएगा? उच्च सदन में वित्त विधेयक पर चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस के शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि वित्त विधेयक में कोई नयी बात नहीं है बस आंकड़ों के साथ मामूली छेड़छाड़ की गयी है।  इसे भी पढ़ें: लोकसभा से Finance Bill 2026 पास, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बोलीं- संकल्प से चल रही है सरकारराज्यसभा में शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के एक सांसद ने दावा किया कि पांच राज्यों में होने वाले चुनाव के कारण सरकार पेट्रोल एवं डीजल के दामों में वृद्धि नहीं कर रही है तथा 29 अप्रैल के बाद इनके दाम बढ़ाए जाएंगे। उच्च सदन में चर्चा में भाग लेते हुए तृणमूल कांग्रेस के साकेत गोखले ने कहा कि सरकार पेट्रोल एवं डीजल पर उत्पाद शुल्क कम करने के लिए अपनी पीठ थपथपा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM Modi का Masterstroke: Jewar Airport से बदलेगी UP की तकदीर, IGI का लोड होगा कम
    Next Article
    Samsung Galaxy S26 Launch: ऊंची कीमत, पुराने फीचर्स, क्या सैमसंग फैंस को मिलेगा बड़ा झटका?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment