Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में चैत्र नवरात्र का समापन:श्रद्धालुओं ने जलाशयों में ज्वारों का विसर्जन किया, सिर पर लेकर तालाब पर पहुंचे

    1 hour ago

    2

    0

    ललितपुर में चैत्र नवरात्र का शुक्रवार को समापन हो गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने ज्वारों का विसर्जन किया। नौ दिनों तक मां आदिशक्ति के नौ स्वरूपों की उपासना करने के बाद श्रद्धालुओं ने अपने घरों में स्थापित ज्वारों का विसर्जन किया। शुक्रवार शाम विभिन्न मोहल्लों से लोग समूह में ज्वारे सिर पर लेकर सुम्मेरा तालाब पहुंचे। यहां खप्परों की विधिवत पूजा के बाद ज्वारों का विसर्जन किया गया। कुछ श्रद्धालुओं ने स्थानीय मंदिरों में ज्वारे अर्पित किए। वहीं, कई भक्त सुबह से ही ज्वारे लेकर मैहर माता मंदिर, सतना के लिए रवाना हो गए। ग्रामीण क्षेत्रों में भी ज्वारे निकाले गए। देवी जस गायन के साथ शुरू हुई इन यात्राओं में महिलाएं और बालिकाएं अपने सिर पर घट रखकर मंगलगीत गाते हुए शामिल हुईं। बच्चे हाथों में ज्वारे छड़ी और धर्म ध्वजा फहराते हुए चल रहे थे। ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ यह यात्रा नगर भ्रमण पर निकली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में रामनवमी शोभायात्रा पर मुस्लिमों ने बरसाए फूल:सुजातगंज में दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का नजारा, दिया भाईचारे का संदेश
    Next Article
    एटा में युवक से दिनदहाड़े बाइक छीनी:15 दिन बाद भी नहीं मिली, थाना प्रभारी बोले- जल्द आरोपी होंगे गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment