Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बड़े भाई की हत्या करने वाले को उम्रकैद:आजमगढ़ कोर्ट ने सुनाया फैसला, चाकू घोंपकर की थी हत्या; 50000 का जुर्माना

    4 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ की अदालत ने हत्या के मुकदमे में सुनवाई पूरी करने के बाद एक आरोपी को आजीवन कारावास तथा पचास हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। यह फैसला अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर 1 के कमलापति ने आज शुक्रवार को सुनाया। करीब साढ़े 6 वर्ष पूर्व जमीन बेचने से मिले रुपए के बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों में विवाद हुआ और छोटे भाई ने बड़े भाई पर चाकू से ताबड़तोड़ हमलाकर हत्या कर दिया था। अभियोजन कहानी के अनुसार आजमगढ़ जिले में बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बरोही फत्तेपुर गांव में 16 अगस्त 2019 की रात लगभग साढ़े आठ बजे जमीन बेचने से मिले रुपए के बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों में आपस में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि छोटे भाई अंकित सिंह ने बड़े भाई अवनीश सिंह पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अंकित की पत्नी रिम्मी उर्फ गोल्डी ने भी इस हमले में उसका साथ दिया। बुरी तरह से घायल अवनीश को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी किरण देवी ने देवर अंकित तथा अपने देवरानी के रिम्मी उर्फ गोल्डी के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस से जांच पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित किया। मुकदमें के दौरान रिम्मी उर्फ गोल्डी के फरार हो जाने के चलते उसकी पत्रावली अलग कर दी गई। आठ गवाहों ने दी मामले में गवाही अभियोजन पक्ष की तरफ से एडीजीसी ने कुल आठ गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी अंकित सिंह को आजीवन कारावास तथा 50 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में जज के पिता की गोली मारकर हत्या:नमाज पढ़ने घर से निकले थे, साले ने सिर में सटाकर फायरिंग की
    Next Article
    देवरिया में बस बचाने में पेड़ से टकराया ट्रेलर:45 मिनट तक केबिन में फंसा रहा ड्राइवर, पुलिस ने सुरक्षित ने बाहर निकाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment