Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में जज के पिता की गोली मारकर हत्या:नमाज पढ़ने घर से निकले थे, साले ने सिर में सटाकर फायरिंग की

    3 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में महिला जज के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह रोजा खोलने के बाद अपने साले के साथ तरावीह की नमाज पढ़ने मस्जिद जा रहे थे। तभी बाइक पर सवार होकर उनका दूसरा साला आया और पीछे से सिर में बंदूक सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही वह गिर गए। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मोहम्मद असद 'अलविना' नाम से बेकरी चलाते थे। वारदात को अंजाम देने वाला साला हिस्ट्रीशीटर है। बेकरी संचालक से उसका प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। घटना मुरादाबाद शहर में नागफनी थाना इलाके के बंगला गांव चौराहे की है। बेकरी संचालक की बेटी और दामाद दोनों जज हैं। बेटी की पोस्टिंग बुलंदशहर में बताई जा रही है। अब पढ़िए पूरा मामला… जिगर कॉलोनी निवासी मोहम्मद असद ‘अलविना बेकरी’ नाम से बेकरी चलाते थे। पूरे शहर में उनकी 5-6 ब्रांच है। शुक्रवार शाम करीब 7.30 बजे साले मज़ाहिर के साथ स्कूटी से लाल मस्जिद तरावीह की नमाज अदा करने जा रहे थे। जैसे ही उनकी स्कूटी बंगला गांव चौराहे के पास पहुंची, तभी पीछे से बाइक सवार बदमाशों ने असद पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगते ही असद गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घायल बेकरी संचालक को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। SSP सतपाल अंतिल ने मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 5 टीमों का गठन किया है। आरोपियों के संभावित ठिकानों पर पुलिस की टीमें ताबड़तोड़ छापामारी कर रही हैं। परिजनों ने बताया कि हत्या के पीछे फैमिली में चल रहा प्रॉपर्टी विवाद है। बेकरी संचालक असद का अपने साले जफर से मकान को लेकर विवाद चल रहा था। जफर नागफनी थाना इलाके का हिस्ट्रीशीटर है। वह डहरिया मोहल्ले में रहता है। वारदात में जफर के साथ उसका बेटा सैफुल और दामाद फैजान भी शामिल बताए जा रहे हैं। बेकरी संचालक को साला मजाहिर पूरी वारदात का चश्मदीद है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। साला बोला- पीछे से आकर गोली मारी घटना के चश्मदीद बेकरी संचालक के साले मजाहिर ने बताया- देर शाम करीब 7.30 बजे रोजा खोलने के बाद मैं और मेरे बहनोई मोहम्मद असद स्कूटी से तरावीह की नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद जा रहे थे। असद स्कूटी चला रहे थे जबकि मैं पीछे बैठा था। हम जैसे ही बंगला गांव चौराहे पर पहुंचे तभी बाइक पर मेरा भाई जफर पीछे से आया। उसने मेरे बहनोई मोहम्मद असद को सिर से सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही वो मौके पर गिर पड़े। मैं तुरंत उन्हें अस्पताल लाया लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भाई जफर नागफनी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके ऊपर संगीन अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं। जफर पिछले काफी समय से अपने बहनोई बेकरी संचालक मोहम्मद असद से 10 लाख रुपए की रंगदारी मांग रहा था। इस बाबत नागफनी थाने में जफर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा दी गई थी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा लग रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 5 टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बेकरी संचालक की बेटी आसमां सुल्ताना और दामाद जुलकर नैन आलम जज हैं। आसमां सुल्ताना की पोस्टिंग बुलंदशहर में बताई जा रही है। ----------------------------- ये भी पढ़ें: सिपाही से पिस्टल लूटने वाला कल्लू गुर्जर एनकाउंटर में ढेर:आगरा में 20 मिनट तक फायरिंग, सीने में धंसी गोली; 2 सिपाही घायल आगरा में 50 हजार के इनामी शूटर पवन गुर्जर उर्फ कल्लू को नोएडा STF ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। 35 साल के शूटर पर 50 हजार रुपए का इनाम था। 18 संगीन मामले दर्ज थे। उसने सिपाही से 9MM की पिस्टल लूटी थी। STF के ASP राजकुमार मिश्रा ने बताया, शुक्रवार की शाम आगरा पुलिस टीम के साथ मिलकर STF ने पवन गुर्जर को थाना एकता क्षेत्र में घेरा। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिपाही से पिस्टल लूटने वाला कल्लू गुर्जर एनकाउंटर में ढेर:आगरा में 20 मिनट तक फायरिंग, सीने में धंसी गोली; 2 सिपाही घायल
    Next Article
    बड़े भाई की हत्या करने वाले को उम्रकैद:आजमगढ़ कोर्ट ने सुनाया फैसला, चाकू घोंपकर की थी हत्या; 50000 का जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment