Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बड़ा मंगल को स्वच्छता का उदाहरण बनाएं:संदीप बंसल ने लखनऊवासियों से पॉलीथिन मुक्त आयोजन की अपील की

    2 hours ago

    1

    0

    अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने शहरवासियों से अपील की है कि इस बार का ‘बड़ा मंगल’ स्वच्छता के लिए एक मिसाल बने। उन्होंने कहा कि ‘मंगल मान अभियान’ के तहत राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मीडिया लखनऊ के भंडारों को कवर करने आ रही है, ऐसे में शहर की छवि बेहतर दिखनी चाहिए। बंसल ने जोर दिया कि भंडारे का मूल भाव प्रसाद का सम्मान होता है। उन्होंने कहा कि गंदगी के कारण यह भावना प्रभावित नहीं होनी चाहिए। प्रसाद जमीन पर न गिरे और पैरों में न आए, यह सुनिश्चित करने के लिए आयोजकों को पूरी जिम्मेदारी और स्वच्छता के साथ आयोजन करना चाहिए। आयोजनों का पंजीकरण कराने का आग्रह संदीप बंसल ने भंडारा आयोजकों से नगर निगम में अपने आयोजनों का पंजीकरण कराने का आग्रह किया। इससे स्वच्छता से जुड़ी आवश्यक सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी। उन्होंने इस बार के बड़ा मंगल को पॉलीथिन मुक्त और पूरी तरह स्वच्छ बनाने पर विशेष जोर दिया। संगठन की ओर से पांच आदर्श भंडारों का चयन किया जाएगा। इन भंडारों में कार्यकर्ता न केवल आयोजन में सहयोग करेंगे, बल्कि स्वच्छता व्यवस्था में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस अपील को जारी करने वालों में सुरेश छाबलानी, जावेद बेग, अश्वन वर्मा, अनुज गौतम और शुभम मौर्या शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गौरैया संस्कृति संस्थान की पहल, लोकसंस्कृति का संरक्षण:कार्यशाला के चौथे दिन प्रतिभागियों में दिखा उत्साह
    Next Article
    प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को पीट-पीटकर मार डाला:फतेहपुर में आधी रात फोन कर बुलाया था, पति ने पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment