Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को पीट-पीटकर मार डाला:फतेहपुर में आधी रात फोन कर बुलाया था, पति ने पकड़ा

    7 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर में प्रेमिका से मिलने पहुंचे शादीशुदा प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। महिला ने रविवार रात प्रेमी को फोन करके बुलाया। प्रेमी को महिला के पति और परिवार वालों ने पकड़ लिया। उसे जमकर पीटा। जब गंभीर घायल हो गया, तो देर रात ग्रामीणों ने 112 पर सूचना दी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने सोमवार सुबह उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के गांव के प्रधान ने प्रेमी के भाई को फोन कर कहा कि तुम्हारे भाई की मौत हो गई है। शव अस्पताल में पड़ा है। भाई की शिकायत पर महिला समेत 14 के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। महिला के पति समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामला मलवां थाना क्षेत्र का है। अब पढ़िए पूरा मामला… हुसैगनज के भिटौरा गांव में कमलेश दिवाकर (42) अपने परिवार के साथ रहता था। परिवार में पत्नी सविता देवी (38), दो बेटियां कोमल (11) और विद्यावती (8) हैं। उनके साथ उनके दो भाई भी रहते थे। कमलेश सटरिंग का काम करता था। दोनों भाई भी उसी के साथ काम करते थे। रविवार रात शादीशुदा प्रेमिका तारा देवी ने कमलेश को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। कमलेश उससे मिलने के लिए मलवां के बधैयापुर गांव पहुंचा। इस दौरान तारा देवी के परिवार वालों ने पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई की। रात 2.30 बजे ग्रामीणों ने 112 पर फोन कर बताया कि एक आदमी भैंस चोरी का प्रयास करते हुए पकड़ा गया है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने कमलेश को बुरी तरह घायल पाया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सोमवार सुबह साढ़े 6 बजे उसकी मौत हो गई। भाई ने महिला और उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया कमलेश के छोटे भाई सुमेश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा- 3 मई की रात कमलेश घर से निकले थे। सुबह करीब 6 बजे ग्राम प्रधान ने सूचना दी कि कमलेश का शव जिला अस्पताल में है। तारा देवी ने कमलेश को धोखे से बुधैयापुर बुलाया था। वहां उसके पति मान सिंह, ससुर राज बिहारी समेत कई लोगों ने मिलकर कमलेश के साथ बेरहमी से मारपीट की। प्रेमिका के परिजनों ने भैंस चोरी का आरोप लगाया अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि आधी रात 112 पर सूचना मिली थी कि ग्राम बुधैयापुर में एक व्यक्ति को भैंस चोरी का प्रयास करते हुए पकड़ा गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कमलेश और तारा देवी पहले से एक-दूसरे को जानते थे। रविवार रात कमलेश उससे मिलने गया था, जहां तारा देवी के पति मानसिंह और परिवारवालों ने उसे पकड़ा और मारपीट की। पुलिस ने कमलेश के भाई की शिकायत पर महिला तारा देवी, पति मान सिंह, ससुर राजबिहारी, भतीजा विमल, गोरेलाल, कमल सिंह, अवध बिहारी, छैल बिहारी, अभिमन्यु, आशीष, विमलेश उर्फ भुन्नर, धनंजय, राजेंद्र, रमाकांत समेत कुल 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। डीएसपी सिटी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि कॉल डिटेल में सामने आया है कि महिला ने रात 11 बजे कमलेश को फोन किया था। सीडीआर चेक कराया जा रहा है। अभी तक महिला के पति समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। --------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- अयोध्या दर्शन करके लौट रहे 6 लोगों की मौत:जालौन में 100 की रफ्तार में ट्रक में घुसी टवेरा; 20 मिनट तक तड़पते रहे जालौन में 100 की रफ्तार में टवेरा हाईवे पर पीछे से ट्रक में घुस गई। हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हैं। टवेरा सवार अयोध्या से रामलला के दर्शन कर ललितपुर जा रहे थे। हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग फंस गए। वे 20 मिनट तक कार में ही तड़पते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर से कार के गेट काटकर घायलों को बाहर निकाला। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बड़ा मंगल को स्वच्छता का उदाहरण बनाएं:संदीप बंसल ने लखनऊवासियों से पॉलीथिन मुक्त आयोजन की अपील की
    Next Article
    IPL- लखनऊ ने 229 रन का टारगेट दिया:10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 127/0; रिकेल्टन के बाद रोहित की हाफ सेंचुरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment