Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बड़ी तैयारी शुरू...तनाव के बीच बॉर्डर पर पहुंचे सेना प्रमुख ने किया बड़ा धमाका

    15 hours ago

    1

    0

    जिस वक्त भारत चीन बॉर्डर पर तनाव जैसा माहौल बना हुआ है। दोनों देशों के सैनिक आमने-सामने हैं। भारतीय सैनिक चीन को सबक सिखाने के लिए तैयार हैं। ठीक उसी दौरान थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने एलएसी पर पहुंचकर बड़ा धमाका कर दिया। जिसने चीन में खलबली मचा दी है। सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने सैनिकों से मिलकर क्या कहा और बॉर्डर से चीन को क्या बड़ा संदेश दिया? दरअसल पिछले कुछ दिनों से चीन एलएसी पर तनाव बढ़ाने वाली हरकतें कर रहा है। लेकिन भारत भी उसे तगड़ा जवाब देते हुए दिखाई दे रहा है। जैसे अरुणाचल प्रदेश के बॉर्डर पर चीन के सैनिकों ने आंख दिखाने की कोशिश की तो आईटीबीपी के जवानों ने उनकी हेकड़ी निकाल दी है। जिसके बाद से ही चीन शांति की बातें करते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि भारत अच्छे से जानता है कि चीन कितना दगाबाज मुल्क है। इसीलिए भारत ने बॉर्डर पर अपनी मजबूती बढ़ानी शुरू कर दी है और इसका बड़ा उदाहरण तब देखने को मिला जब भारतीय सेना प्रमुख चीन बॉर्डर पर पहुंच गए। इसे भी पढ़ें: खतरे में पड़ी मोदी-जिनपिंग की सुलह, चीनी मीडिया ने पार की हददरअसल आर्मी चीफ जनरल धीरज सेठ ने उत्तराखंड के गढ़वाल सेक्टर में रणनीतिक रूप से महतपुर फ्रंट रीजन का दौरा किया। धीरज सेठ गढ़वाल सेक्टर के माड़ा और जोशीमठ पहुंचे। यहां उन्होंने भारतीय सेना की ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा लिया और सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास और स्थानीय समुदाय को सशक्त बनाने के लिए सेना के कामों की समीक्षा की। माड़ा भारत के सीमावर्ती क्षेत्र का पहला गांव है। जवानों से बातचीत करते हुए आर्मी चीफ ने देश की सीमाओं की रक्षा करने में उनके समर्पण और दृढ़ता की सराहना की। साथ ही जवानों में जोश भरने का भी काम किया।इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Indian Army Major पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार, दो अफसरों की पत्नियों से अवैध संबंध रखने का लगा है आरोपसेना प्रमुख की ये सैनिकों के साथ तस्वीरें और बातें सुनकर जरूर चीन की नींद उड़ जाएगी क्योंकि उन्होंने सीधे सैनिकों के बीच पहुंचकर जो बातें कही वो अपने आप में महत्वपूर्ण है। सेना प्रमुख ने बॉर्डर पर पहुंचकर चीन को बता दिया कि अगर कोई भी मांगत थी तो उसका तगड़ा जवाब दिया जाएगा। तो वहीं सेना प्रमुख ने बदलती सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए आधुनिक तकनीक के व्यापक इस्तेमाल सैन्य क्षमताओं में लगातार सुधार और हर समय सतर्क रहने की आवश्यकता पर जोर दिया। जनरल धीरज सेठ ने कहा कि सीमाओं की सुरक्षा के लिए सैनिकों की तैयारी और उनकी क्षमता को लगातार मजबूत बनाए रखना जरूरी है। दरअसल इससे पहले जुलाई में भी सेना प्रमुख ने पूर्वोत्तर के संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा किया था। भारत की उत्तरी और पूर्वोत्तर सीमाओं पर सुरक्षा सिर्फ सैनिकों की तैनाती तक सीमित नहीं है। यहां की भौगोलिक परिस्थितियां, मौसम सड़कें और दुर्गम पहाड़ियां भी सैन्य तैयारी में बड़ी भूमिका निभाती हैं। इसलिए जब सेना प्रमुख सीमवर्ती क्षेत्रों का दौरा करते हैं तो इसका मकसद सिर्फ जवानों से मुलाकात करना नहीं होता। ऐसे दौरों का एक अहम पहलू है जवानों का मनोबल बढ़ाना। जब सेना का शीर्ष नेतृत्व अग्रिम क्षेत्रों में तैनात सैनिकों से सीधे बातचीत करता है तो उन्हें अपनी चुनौतियां और जरूरतें नेतृत्व तक पहुंचाने का अवसर मिलता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Spain Train Crash: Toledo में Iryo ट्रेन के डिब्बे ढलान पर गिरे, 30 यात्रियों की मौत
    Next Article
    अचानक ही ईरान पर पुतिन ने कर दिया बड़ा ऐलान, टेंशन में ट्रंप!

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment