Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Spain Train Crash: तोलेदो में दो तेज रफ्तार ट्रेनों की भीषण भिड़ंत, 68 यात्रियों की मौत

    10 hours ago

    5

    0

    स्पेन के तोलेदो प्रांत में बुधवार को एक तेज रफ्तार ट्रेन पटरी पर खड़ी दूसरी ट्रेन से टकरा गई। इस हादसे में कम से कम 68 लोगों की मौत हो गई और ट्रेन के डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।इस साल देश में यह दूसरा भीषण रेल हादसा है। कैस्टिला-ला मांचा के क्षेत्रीय प्रशासन ने कहा कि 58 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचावकर्मी मलबे में जीवित बचे लोगों की तलाश जारी रखे हुए हैं।यह हादसा ऐसे समय हुआ है, जब दक्षिणी स्पेन में जनवरी में दो तेज रफ्तार ट्रेनों के बीच हुई एक अन्य टक्कर की यादें अभी भी ताजा हैं। उस हादसे में भी इन्हीं दो कंपनियों की ट्रेनें शामिल थीं। स्पेन की रेल प्रणाली के संचालक एडीआईएफ ने बताया कि यह दुर्घटना बुधवार सुबह तोलेदो प्रांत में हुई।इसमें सैकड़ों यात्रियों को लेकर मैड्रिड से दक्षिण-पश्चिमी स्पेन के सेविले जा रही दो तेज रफ्तार ट्रेनें शामिल थीं। दोनों ट्रेनें एक ही दिशा में जा रही थीं। स्पेन की सरकारी कंपनी रेनफे की एक ट्रेन ने निजी कंपनी इर्यो की खड़ी ट्रेन के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी।इससे ग्रामीण इलाके में दो गांवों के बीच इर्यो ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। स्पेन की मीडिया की खबरों के अनुसार, ऐसा प्रतीत होता है कि ‘रेनफे’ की ट्रेन ने ‘इर्यो’ की ट्रेन को टक्कर मारी। हादसे के बाद मैड्रिड, स्यूदाद रियल और अंदालूसिया के बीच रेल सेवा रोक दी गई।स्पेन की स्वास्थ्य मंत्री मोनिका गार्सिया ने टीवीई को बताया कि आपातकालीन कर्मी सबसे अधिक क्षतिग्रस्त दो रेल डिब्बों से जीवित बचे लोगों को निकालने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि घायलों को क्षेत्र के विभिन्न अस्पतालों में भेजा जा रहा है। कैस्टिला ला मांचा क्षेत्र की प्रवक्ता एस्थर पाडिला ने सरकारी प्रसारक ‘टीवीई’ से बातचीत में कहा कि ‘रेनफे’ की ट्रेन में 397 यात्री और ‘इर्यो’ की ट्रेन में 147 यात्री सवार थे।आपातकालीन सेवाओं, दमकलकर्मियों और पुलिस की मदद के लिए सेना की आपातकालीन ब्रिगेड को तैनात किया गया। एंबुलेंस और हेलीकॉप्टर सेवा घटनास्थल से घायलों को ले जाने में जुटे रहे, जबकि सुरक्षित बचे यात्रियों को बसों में बैठाकर वहां से ले जाया गया। स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने कहा कि दुर्घटना स्पेन की रेलगाड़ियों के नियंत्रण केंद्र के उस ‘‘समझ से परे’’ आदेश के कारण हुई, जो सुरक्षा प्रणाली के काम करना बंद कर देने के बाद दिया गया था।उन्होंने कहा कि रेलगाड़ियों के चालकों की इसमें कोई गलती नहीं थी। पुएंते ने बताया कि सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर 63 किलोमीटर लंबे रेलखंड पर कंप्यूटर में खराबी के कारण सुरक्षा प्रणाली ने काम करना बंद कर दिया, जिससे उस खंड पर सभी रेलगाड़ियां रुक गईं। उन्होंने बताया हालांकि केंद्रीय नियंत्रण केंद्र ने रेनफे की रेलगाड़ी को बिना गति सीमा के फिर से चलने का निर्देश दिया।इसके बाद सुबह आठ बजकर 53 मिनट पर वह पहले से खड़ी दूसरी रेलगाड़ी से टकरा गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्राजील में हार के बाद Flavio Bolsonaro परिवार समेत Miami पहुंचे
    Next Article
    Houthi विद्रोहियों ने Aden Airport पर किया हमला, खाली कराया गया पूरा परिसर

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment