Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाढ़ के बीच सांप पकड़कर खेलता दिखा युवक, VIDEO:शाहजहांपुर में युवक ने पकड़कर लोगों को दिखाया; बाद में नदी में छोड़ा

    5 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में नदियों का जलस्तर बढ़ने से सांप निकलने लगे हैं। रविवार दोपहर करीब 3 बजे का एक वीडियो सोमवार को सामने आया। इसमें एक युवक लंबा सांप पकड़कर उसके साथ खेलता नजर आ रहा है। उसने सांप को लटकाया और लोगों को दूर तक दिखाता रहा। हालांकि वीडियो में दिख रहे सांप पकड़ने वाले युवक की पहचान नहीं हो सकी है। दैनिक भास्कर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। यह वीडियो हनुमतधाम के बाहरी परिसर का बताया जा रहा है, जो खननौत नदी के बीच बना है। नदी का जलस्तर बढ़ने पर अक्सर मगरमच्छ और सांप परिसर में आ जाते हैं। इसी बीच एक सांप परिसर में आ गया। युवक ने उसे पकड़कर लटकाया और कुछ दूर तक लोगों को दिखाता हुआ चला गया। इसके बाद उसने सांप को फर्श पर रख दिया, जहां से वह पानी की ओर जाने लगा। युवक ने फिर उसे खींचने की कोशिश की। बाद में युवक ने सांप को छोड़ दिया और वह नदी में चला गया। करीब एक महीने पहले भी नदियों का जलस्तर बढ़ने पर लाल इमली चौराहा के पास नाले में एक मगरमच्छ निकला था। हनुमतधाम के पास पुल पर भी मगरमच्छ देखा गया था। बाढ़ के समय यहां कई बार ऐसे जीव-जंतु देखे गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शैंकी वर्मा ने पीएम को खून से लिखा पत्र:मेरठ में बुलडोजर कार्रवाई रोकने की अपील, भगत सिंह जयंती पर जताई चिंता
    Next Article
    कांग्रेस का 'वोट चोरी' के आरोपों पर प्रदर्शन:संतकबीर नगर में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, इस्तीफे के बाद जेल भेजने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment