Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस का 'वोट चोरी' के आरोपों पर प्रदर्शन:संतकबीर नगर में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, इस्तीफे के बाद जेल भेजने की मांग

    6 hours ago

    1

    0

    ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस के देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन के क्रम में संतकबीरनगर में भी कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर चुनाव आयोग के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कार्यालय पर सुबह से जुटे कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए पुरानी तहसील गेट पहुंचे, जहां ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर विरोध जताया। पुतला दहन के बाद पत्रकारों से बातचीत में जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पाण्डेय ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठा रही है। कांग्रेस का आरोप है कि इन मामलों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रवीण पाण्डेय ने कहा कि राहुल गांधी पहले ही ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को जनता के सामने उठा चुके हैं। उन्होंने कहा कि द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में चुनाव आयोग के भीतर निर्णय प्रक्रिया को लेकर अधिकारियों की आपत्तियों का जिक्र सामने आया है। कांग्रेस इसी को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, दो चुनाव आयुक्तों ने पिछले 10 महीनों में आयोग के कुछ फैसलों पर कम से कम 14 बार औपचारिक आपत्ति जताई थी। चुनाव आयोग ने इन रिपोर्टों पर कहा है कि उसके निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ज्ञानेश कुमार तत्काल इस्तीफा दें और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि जांच में जिन लोगों की भूमिका सामने आए, उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के नेतृत्व में सड़क से संसद तक आंदोलन करेंगे। कांग्रेस का यह प्रदर्शन ऐसे समय हुआ है, जब पार्टी देशभर में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों की जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है। इस दौरान शांति देवी, सुनील कुमार पांडे, अरुण पांडे, दयाशंकर चौधरी, पप्पू चौबे, मोइन अंसारी, रमेश चौधरी, अजय सिंह, फैजान खान, राजीव गोंड, सतीश साहनी, परवेज अख्तर, अतीक सिद्दीकी, ईश्वर चंद्र पांडे, बिट्टू सिंह, अखिलेश शर्मा, रामाश्रय यादव, संतोष पांडेय, सारे आलम, सीमू खान, जमशेद अख्तर, दिलशाद शाह, रीना देवी और शकुंतला देवी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाढ़ के बीच सांप पकड़कर खेलता दिखा युवक, VIDEO:शाहजहांपुर में युवक ने पकड़कर लोगों को दिखाया; बाद में नदी में छोड़ा
    Next Article
    चंदौली में भाजपा की प्रेस वार्ता:चुनाव आयोग पर सवाल उठाने को लेकर विपक्ष पर निशाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment