Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बढ़ती गर्मी को लेकर प्रयागराज प्रशासन अलर्ट मोड पर:DM ने दिए सख्त निर्देश, पानी, छांव और इलाज पर खास जोर

    1 hour ago

    2

    0

    प्रयागराज में बढ़ती गर्मी और हीटवेव (लू) के खतरे को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। सोमवार को संगम सभागार में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हीटवेव और पेयजल व्यवस्था को लेकर स्टीयरिंग ग्रुप और संबंधित विभागों के साथ बैठक हुई। इसमें सभी अधिकारियों को जरूरी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने साफ कहा कि गर्मी में लोगों और पशुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए गांवों में तालाब और पोखरे भरवाने, हैंडपंप और पानी की टंकियों को चालू हालत में रखने के निर्देश दिए गए। जहां हर साल टैंकर से पानी सप्लाई होती है, वहां अभी से तैयारी करने को कहा गया। पानी, छांव और इलाज पर खास जोर डीएम ने गेहूं खरीद केंद्रों और सरकारी दफ्तरों में पेयजल और छांव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को ओआरएस, दवाएं, क्लोरीन टेबलेट और कीटनाशक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। गौशालाओं और पशुओं के लिए भी निर्देश गर्मी को देखते हुए सभी गौशालाओं में हरा चारा, पानी, टीकाकरण और शेड की व्यवस्था करने को कहा गया। पशुओं में बीमारी रोकने के लिए भी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए। बिजली और आग से बचाव की तैयारी विद्युत विभाग को जर्जर और झूलते तार ठीक करने, शॉर्ट सर्किट से बचाव और ट्रांसफार्मर समय पर बदलने के निर्देश दिए गए। साथ ही फायर विभाग को अलर्ट रहने और आग लगने की घटनाओं को रोकने के उपाय करने को कहा गया। शहर और गांव में सुधार के निर्देश नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में टूटी पाइपलाइन, हैंडपंप और नलकूपों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए। अस्पताल, होटल, मॉल और कोचिंग सेंटरों में फायर और इलेक्ट्रिक सेफ्टी ऑडिट कराने को भी कहा गया। कूलिंग और राहत की व्यवस्था डीएम ने कूल रूम, प्याऊ, पानी के छिड़काव और रैन बसेरों में पंखा, लाइट और पानी की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने कहा कि लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी और सभी विभाग समय रहते तैयारी पूरी कर लें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में ड्यूटी पर तैनात सिपाही को लगी गोली:राइफल रखते समय हुआ हादसा, वाराणसी रेफर
    Next Article
    मथुरा में अवैध मिठाई फैक्ट्री पर छापा:अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में बन रही डोडा बर्फी, सामग्री सीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment