Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में ड्यूटी पर तैनात सिपाही को लगी गोली:राइफल रखते समय हुआ हादसा, वाराणसी रेफर

    1 hour ago

    2

    0

    मऊ में ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही को उसकी राइफल से गोली लग गई। यह घटना तब हुई जब सिपाही दीपक कुमार चौहान (28) कचहरी के सदर मालखाने की सुरक्षा ड्यूटी पर थे। गोली उनके दाहिने कंधे में लगी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में वाराणसी रेफर किया गया है। घटना सदर मालखाने में तब हुई जब सिपाही अपनी राइफल रख रहे थे। अचानक गोली चलने से वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी, जिनमें एसपी कमलेश बहादुर, एएसपी अनूप कुमार और सीओ सिटी क्रिश राजपूत शामिल थे, तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल सिपाही को वाराणसी के हायर सेंटर रेफर कर दिया। डॉक्टर शाहिद कमाल ने बताया कि गोली दाहिने कंधे के आर-पार हो गई थी, लेकिन सिपाही खतरे से बाहर है। एसपी कमलेश बहादुर ने बताया कि सिपाही दीपक कुमार चौहान चंदौली के रहने वाले हैं और पुलिस लाइन गार्द में तैनात थे। उनकी ड्यूटी कचहरी के सदर मालखाने में लगाई गई थी। एसपी ने पुष्टि की कि असलहा रखते समय ही गोली चली थी। सिपाही को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'भारतीय जहाजों से नहीं वसूला पैसा, अपनी सरकार से पूछ लें', होर्मुज टोल पर ईरान की सफाई
    Next Article
    बढ़ती गर्मी को लेकर प्रयागराज प्रशासन अलर्ट मोड पर:DM ने दिए सख्त निर्देश, पानी, छांव और इलाज पर खास जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment