Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बढ़ती गर्मी ने बिगाड़ी मेरठ में हवा की गुणवत्ता:33 डिग्री पार पहुंचा दिन का तापमान, 240 पहुंचा AQI

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ के मौसम में होली के बाद तेजी से बदलाव के साथ गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी और हवा की रफ्तार लगभग शून्य रहने के कारण शहर की वायु गुणवत्ता भी खराब हो गई है। शनिवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 240 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। मार्च में पहली बार मेरठ का AQI 200 पार पहुंचा है अभी तक यह आंकड़ा 150 के आसपास बना हुआ था। मौसम विभाग के अनुसार मार्च के पहले सप्ताह में ही तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे दिन में गर्मी महसूस होने लगी है। वहीं रात का तापमान भी बढ़ने से रातें अपेक्षाकृत गर्म हो गई हैं। हवा शांत रहने से बढ़ा प्रदूषण सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार शनिवार को शहर में हवा की गति लगभग शून्य रही। हवा नहीं चलने से वातावरण में मौजूद प्रदूषक कण फैलने के बजाय एक ही स्थान पर जमा हो गए, जिससे वायु गुणवत्ता में गिरावट दर्ज की गई। शहर के कई इलाकों में खराब हवा मेरठ के विभिन्न क्षेत्रों में भी प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। गंगानगर में AQI 221, जयभीम नगर में 244, पल्लवपुरम में 237, बेगमपुल में 238 और दिल्ली रोड क्षेत्र में 241 रिकॉर्ड किया गया। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है तथा दूसरे सप्ताह में इसके 35 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर की तेज धूप से बचने और सुबह-शाम के समय प्रदूषण के प्रभाव से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। उनका कहना है कि यदि आने वाले दिनों में हवा की गति बढ़ती है तो वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार हो सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्रज के विकास को मिलेगी नई गति:मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास विकास परिषद की आठवीं बैठक,300 करोड़ के कार्यों को किया अनुमोदित
    Next Article
    'बेटी ने टटीरी सॉन्ग रिकॉर्ड कर बादशाह को भेजा':हरियाणवी सिंगर बोले- रिलीज होने पर रैप का पता चला, हमने वर्डिंग बदलने को कहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment