Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ब्रज के विकास को मिलेगी नई गति:मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास विकास परिषद की आठवीं बैठक,300 करोड़ के कार्यों को किया अनुमोदित

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की आठवीं बोर्ड बैठक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में की गयी। मीटिंग में करीब 300 करोड़ रुपये के कार्यों को अनुमोदित किया है। इसमें ब्रज क्षेत्र के समग्र विकास, तीर्थ स्थलों के संरक्षण तथा श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं के विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। यीड़ा के सभागार में हुई मीटिंग वृंदावन में गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी परिसर स्थित यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय सभगार में आयोजित बैठक में मथुरा वृंदावन रेल मार्ग के 11.80 किलोमीटर लंबे ट्रैक को फोरलेन मार्ग में विकसित करने के प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग, ब्रज तीर्थ विकास परिषद और जिला प्रशासन को रेलवे विभाग से समन्वय स्थापित कर भूमि अथवा भूमि मूल्य से संबंधित आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।।साथ ही मुख्यमंत्री ने पोड रेपिड ट्रांजिट सिस्टम की व्यवहारिकता का अध्ययन करने को कहा। इसके साथ ही ब्रज की प्रसिद्ध 84 कोस परिक्रमा मार्ग के विकास के लिए भी संबंधित विभागों को तेजी से कार्ययोजना लागू करने को कहा गया। वॉटर म्यूजियम के लिए चिंहित भूमि की जाए ट्रांसफर बैठक में गोवर्धन, मथुरा और वृंदावन में पार्किंग, टीपीओ तथा अन्य जनसुविधाओं को विकसित करने के लिए चिन्हित भूमि पर पीपीपी मॉडल के तहत कार्य कराने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा छाता क्षेत्र के ग्राम अजीजपुर में प्रस्तावित वाटर म्यूजियम के लिए चिन्हित भूमि को सिंचाई विभाग से परिषद को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए गए। मुख्यमंत्री ने ब्रज में 36 वनों के इको-रेस्टोरेशन प्रोजेक्ट की सराहना करते हुए आगामी वर्षा ऋतु में वन महोत्सव के दौरान व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाने के निर्देश दिए। इस अभियान में जल संरक्षण, खारे पानी के उपचार और जनसहभागिता को भी शामिल करने पर बल दिया गया। यमुना एक्सप्रेस वे ओद्योगिक विकास प्राधीकरण के अंतर्गत विकसित होने वाली हेरिटेज सिटी को लेकर् भी चर्चा हुई। यमुना प्रदूषण को किया जाए कम बैठक में यमुना रिवर फ्रंट में मथुरा से वृंदावन के बीच जलमार्ग विकसित कर पीपीपी मॉडल पर क्रूज और नौका संचालन शुरू करने की योजना पर भी सहमति बनी। साथ ही गोवर्धन स्थित पारसौली में सूरदास ब्रज अकादमी के संचालन के लिए आवश्यक कार्मिकों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। परिषद की वर्ष 2025–26 की कार्ययोजना में प्रस्तावित परियोजनाओं के लिए बजट स्वीकृत करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि परिषद द्वारा अनुमोदित परियोजनाओं के बजट में किसी प्रकार की कटौती न की जाए और उन्हें शीघ्र धरातल पर उतारा जाए। नगर निकायों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वच्छता, सुरक्षा और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। जल निगम और नगर निगम द्वारा एसटीपी, एसपीएस और पंपिंग स्टेशन के निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा कर यमुना नदी में प्रदूषण कम करने के निर्देश भी दिए गए। यह रहे मौजूद मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के माध्यम से विभिन्न विभागों को दिशानिर्देशों का पालन सुनिशिचित करने के निर्देश दिए। मथुरा वृंदावन सहित ब्रज क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर खास जोर दिया। बैठक के अंत में परिषद के सीईओ सूरज पटेल द्वारा प्रस्तुत डोनेशन मैनेजमेंट डिजिटल सिस्टम का मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया। बैठक का संचालन आगरा मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने किया। इस अवसर पर गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, प्रभारी मंत्री संदीप सिंह, सांसद हेमा मालिनी, तेजवीर सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह,विधायक ओम प्रकाश सिंह, योगेश नौहवार, पूरन प्रकाश, मेघश्याम सिंह, राजेश चौधरी सहित उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र और प्रमुख सचिव पर्यटन अमृत अभिजात, प्रमुख सचिव वन वी. हेकाली झिमोली, प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूड़ी अजय चौहान, एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ, विधि सलाकार राजेश सिंह, निदेशक आवास बंधु एंव सचिव आवास शहरी नियोजन डा बलकार सिंह, आयुक्त परिवहन किंजल सिंह, सचिव नगर विकास अनुज झा, सचिव वित्त भवानी।सिंह खगरौत, सीईओ यीडा राजेश कुमार सिंह, डीआईजी आगरा शैलेश पाण्डेय, जिलाधिकारी सीपी सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वृंदावन में सनातन होली मिलन:अलंकार अग्निहोत्री ने लहराया फरसा, अनिल मिश्रा बोले- अब केवल सवर्ण स्वराज चलेगा
    Next Article
    बढ़ती गर्मी ने बिगाड़ी मेरठ में हवा की गुणवत्ता:33 डिग्री पार पहुंचा दिन का तापमान, 240 पहुंचा AQI

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment