Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीवी से विवाद सुलझाने पहुंचा लोको पायलट, जला मिला:उन्नाव में पत्नी, सास, दो सालों पर आरोप, गंभीर घायल में जिला अस्पताल में भर्ती

    6 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में लोको पायलट ने खुद को जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। पायलट की 3 साल पहले शादी हुई थी। जिसके बाद पत्नी के साथ आए दिन विवाद होता था, जिससे मानसिक तनाव बढ़ रहा था। लोको पायलट की संवेदनशील जिम्मेदारी का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि तनाव की स्थिति में ड्यूटी करना खतरनाक हो सकता है, इसलिए आपसी समझौते के लिए पत्नी के मायके पक्ष को बुलाया गया था। लोको पायलट 10 दिन का अवकाश लेकर घर आया था। मंगलवार को ससुराल वाले घर आए। इसी दौरान रात 10 बजे उसे घर की गैलरी में बातचीत के बहाने ले गए। वहां उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी गई। परिजन तुरंत अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामला सफीपुर थाना का है। अब जानिए पूरा मामला पीड़ित जयकरण सिंह पुत्र बालदत्त, ग्राम गौरी पोस्ट के निवासी हैं। उनकी शादी तीन वर्ष पूर्व कानपुर के चौबेपुर क्षेत्र की रहने वाली दीपिका (संध्या) से हुई थी। वह रेलवे में करीब चार वर्ष पहले सहायक लोको पायलट के पद पर चयनित हुए थे और वर्तमान में मध्यप्रदेश के जबलपुर डिवीजन अंतर्गत सतना लॉबी में तैनात हैं। जयकरण ने बताया कि पत्नी के साथ आए दिन विवाद होता था, जिससे मानसिक तनाव बढ़ रहा था। इसी के चलते उन्होंने करीब 10 दिन का अवकाश लिया था। लोको पायलट की संवेदनशील जिम्मेदारी का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि तनाव की स्थिति में ड्यूटी करना खतरनाक हो सकता है, इसलिए आपसी समझौते के लिए पत्नी के मायके पक्ष को बुलाया गया था। बातचीत के बहाने ले जाकर आग लगाने का आरोप पीड़ित का आरोप है कि मंगलवार रात करीब 10 बजे पत्नी संध्या, सास और दो साले दीपक व आदर्श (निवासी भट्टा कोठी, चौबेपुर थाना क्षेत्र, कानपुर नगर) उसे घर की गैलरी में बातचीत के बहाने ले गए। वहां उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी गई। जयकरण का कहना है कि उसे पेट्रोल जैसी गंध महसूस हुई और कुछ ही क्षणों में वह आग की लपटों से घिर गया। वह तुरंत चिल्लाने लगा। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल जयकरण को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पहले भी मिली थी धमकी जयकरण ने आरोप लगाया कि उसके एक साले की तैनाती रायबरेली में पुलिस विभाग में है और पूर्व में भी उसे जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। उसका कहना है कि फोन पर धमकी दी गई थी कि दोनों भाई मिलकर उसे ड्यूटी के दौरान मार देंगे। सफीपुर थानाध्यक्ष सुब्रतनारायण ने बताया कि मामला संज्ञान में है। अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। …………. ये खबर भी पढ़ें…. जौनपुर में 2 सिपाहियों ने डेढ़ लाख का iPhone चुराया:अपना पुराना मोबाइल रखकर नया जेब में रखा, फिर बोले- पसंद नहीं आया जौनपुर में दो सिपाही चोर निकले। यहां एक मोबाइल शॉप पर दो सिपाही फोन खरीदने पहुंचे थे। बहाने से एक सिपाही ने अपना पुराना आईफोन निकालकर पर रखा और नया आईफोन चुपके से जेब में रख लिया। इसके बाद बोले- मोबाइल पसंद नहीं आया। हम जा रहे हैं। फिर शॉप से निकल गए। कुछ देर बार जब दुकानदार को पता चला तो उसने CCTV चेक किए, जिसमें सिपाही मोबाइल चुराता दिखा। दुकानदार ने थाने में दोनों सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। एसपी ने दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है। मामला लाइन बाजार थाना क्षेत्र का है।पढ़ें पूरी खबर… उन्नाव के सफीपुर थाना क्षेत्र में एक 35 वर्षीय लोको पायलट को जिंदा जलाने का आरोप लगा है। पीड़ित जयकरण सिंह ने बताया- पत्नी, दो सालों और सास ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से झुलसे जयकरण सिंह का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जयकरण सिंह पुत्र बालदत्त, सफीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गौरी के निवासी हैं। वह रेलवे में सहायक लोको पायलट के पद पर मध्य प्रदेश के जबलपुर डिवीजन अंतर्गत सतना लॉबी में कार्यरत हैं। पारिवारिक विवाद के कारण उन्होंने लगभग 10 दिन का अवकाश लिया था और सुलह-समझौते के उद्देश्य से घर आए थे। जयकरण सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी आए दिन झगड़ा करती थी, जिससे उन्हें मानसिक तनाव हो रहा था। उन्होंने कहा कि लोको पायलट की जिम्मेदारी संवेदनशील होती है और तनाव में ड्यूटी करने से बड़े हादसे का खतरा रहता है। इसी कारण उन्होंने आपसी बातचीत से मामला सुलझाने के लिए पत्नी के मायके पक्ष के लोगों को बुलाया था। पीड़ित का आरोप है कि बातचीत के दौरान उसकी पत्नी संध्या, सास और दो साले दीपक व आदर्श, जो कानपुर नगर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के भट्टा कोठी के निवासी हैं, उसे घर की गैलरी में ले गए। वहां अचानक उस पर ज्वलनशील पदार्थ डाला गया और आग लगा दी गई। जयकरण के अनुसार, उसे पेट्रोल जैसी गंध महसूस हुई और जब तक वह कुछ समझ पाता, तब तक वह आग की लपटों में घिर चुका था। जयकरण ने यह भी आरोप लगाया कि उसके एक साले की तैनाती रायबरेली में पुलिस विभाग में है। पीड़ित का दावा है कि उसे पहले भी जान से मारने की धमकी दी जा चुकी थी। फोन पर भी उसे धमकी मिली थी कि दोनों भाई मिलकर उसे ड्यूटी के दौरान मार देंगे। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल जयकरण को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है। थाना सफीपुर पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रदेश की योगी सरकार आज पेश करेगी अपना 10वां बजट:लखनऊ को एआई सिटी बनाने की तैयारी, बजट में मिल सकता है बड़ा तोहफा
    Next Article
    रायबरेली में बुजुर्ग पर सियार का हमला:मवेशी चराते समय हुआ हमला, अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment