Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Jeffrey Epstein Island Scandal: क्या मानव अवशेषों को गलाने के लिए मंगवाया गया था 330 गैलन Acid?

    3 hours from now

    1

    0

    जेफ्री एपस्टीन... यह नाम जब भी सामने आता है, अपने साथ काले रहस्यों की एक नई परत लेकर आता है। हाल ही में सार्वजनिक हुई 'एपस्टीन फाइल्स' ने एक ऐसा खुलासा किया है जिसने सोशल मीडिया से लेकर जांच एजेंसियों तक के कान खड़े कर दिए हैं। मामला जुड़ा है एक रसीद से, जिसमें 330 गैलन सल्फ्यूरिक एसिड (गंधक का तेजाब) की खरीद का जिक्र है।लेकिन चौंकाने वाली बात सिर्फ तेजाब की मात्रा नहीं, बल्कि इसकी टाइमिंग है। क्योंकि ये तेज़ाब ठीक उसी दिन पहुंचा तेजाब, जब FBI ने दबिश दी।दस्तावेजों के मुताबिक, 12 जून 2018 को एपस्टीन के निजी द्वीप 'लिटिल सेंट जेम्स' पर 55-55 गैलन के 6 ड्रम सल्फ्यूरिक एसिड पहुंचाए गए। हैरानी की बात यह है कि यह वही तारीख थी जब FBI ने आधिकारिक तौर पर एपस्टीन के सेक्स ट्रैफिकिंग नेटवर्क की जांच शुरू की थी। जैसे ही यह खबर बाहर आई, इंटरनेट पर थ्योरीज़ की बाढ़ आ गई है। लोग पूछ रहे हैं कि क्या यह महज इत्तेफाक था या इसके पीछे कोई गहरी साजिश?सबूत मिटाने की कोशिश या वाटर फिल्टर?इस खुलासे ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है। इस इत्तेफाक ने संदेह पैदा कर दिया है और सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का दावा है कि इतनी भारी मात्रा में तेजाब का इस्तेमाल सबूतों या 'मानव अवशेषों' को ठिकाने लगाने के लिए किया जा सकता था। एक यूजर ने तो यहाँ तक लिखा, "इतने तेजाब का इस्तेमाल सिर्फ बॉडी को डिजॉल्व करने के लिए ही होता है।" इसे भी पढ़ें: Epstein Files: कैलिफोर्निया डिनर पार्टी की तस्वीर में Musk और Zuckerberg, नए खुलासेदूसरी तरफ, फाइलों में मौजूद कुछ पुराने ईमेल (2013 के आसपास के) एक अलग कहानी बताते हैं। रसीद में जिक्र है कि यह एसिड द्वीप पर लगे RO प्लांट (वॉटर प्यूरीफिकेशन सिस्टम) के रख-रखाव के लिए था। पानी का pH लेवल ठीक करने और उसे साफ करने के लिए सल्फ्यूरिक एसिड का इस्तेमाल तकनीकी रूप से आम बात है।रहस्य जो अब भी बरकरार हैभले ही कागजों पर इसे 'वॉटर ट्रीटमेंट' का हिस्सा बताया गया हो, लेकिन लोग इस बात को पचा नहीं पा रहे हैं कि जिस दिन फेडरल एजेंसियां जाल बिछा रही थीं, उसी दिन इतने ड्रम तेजाब की डिलीवरी क्यों हुई? क्या यह सच में पानी साफ करने के लिए था, या द्वीप पर मौजूद किसी 'गंदे राज' को हमेशा के लिए मिटाने की तैयारी थी? इसे भी पढ़ें: Britain में इतिहास लिखने के करीब Shabana Mahmood, बन सकती हैं देश की पहली मुस्लिम प्रधानमंत्रीबता दें कि जेफ्री एपस्टीन पर नाबालिग लड़कियों की तस्करी और एक बड़ा सेक्स रैकेट चलाने का आरोप था। 2019 में जेल में उसकी संदिग्ध मौत हो गई, लेकिन उसके पीछे छूटे सबूत आज भी दुनिया को डरा रहे हैं। अमेरिकी न्याय विभाग अब तक लाखों पन्ने, हजारों वीडियो और तस्वीरें सार्वजनिक कर चुका है, जिनमें बड़े-बड़े रईसों और राजनेताओं के नाम सामने आ रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Epstein Files का सबसे बड़ा पर्दाफाश! Ro Khanna ने खोले 6 नए नाम, Justice Department पर लगाए गंभीर आरोप
    Next Article
    पाकिस्तान युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को उचित सम्मान नहीं देता: Pak रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बड़ा कबूलनामा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment