Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बॉयफ्रेंड चेतन के साथ उदयपुर आई थी सिया:3 करोड़ में बुक किया था आलीशान रिसॉर्ट, केतन से यहीं शादी करने की जिद की थी

    1 day ago

    1

    0

    पुणे (महाराष्ट्र) के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की आरोपी सिया गोयल अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी (23) के साथ उदयपुर भी आई थी। सिया को झीलों की नगरी उदयपुर की खूबसूरती इतनी पसंद आई थी कि उसने केतन अग्रवाल से उदयपुर में ही शादी करने की जिद की थी। सिया की इसी जिद और बात को मानकर केतन ने उदयपुर के मशहूर 'अनंता रिसॉर्ट' को डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए फाइनल किया था। इस हाई-प्रोफाइल डेस्टिनेशन वेडिंग का कुल बजट करीब 5 करोड़ रुपए तय हुआ था। अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित इस आलीशान रिसॉर्ट में 3 दिन और 2 रात का पैकेज करीब 3 करोड़ रुपए में बुक भी हो चुका था। शादी की लोकेशन बॉयफ्रेंड को दिखाने लाई थी सिया पुणे पुलिस की पूछताछ में सामने आया- सिया गोयल अपने मंगेतर केतन के पैसों (खर्च) से होने वाली शादी की आलीशान लोकेशन दिखाने के लिए अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी को लेकर उदयपुर आई थी। दोनों फ्लाइट से उदयपुर आए थे। उसी दिन वापस भी चले गए थे। उदयपुर एयरपोर्ट पर चेतन के परिचितों ने दोनों को एक साथ देखा था। इससे दोनों के उदयपुर में एक साथ होने की बात पूरी तरह पक्की हो गई। सगाई से पहले बॉयफ्रेंड संग किया था ग्रुप ट्रिप पुणे पुलिस की पूछताछ में सिया ने कबूल किया है कि फरवरी में केतन से सगाई होने से पहले, जनवरी में वह चेतन चौधरी और कुछ दोस्तों के साथ उदयपुर घूमने आई थी। यह एक ग्रुप ट्रिप था, जिसमें वे लोग करीब पांच दिन रुके थे। इस दौरान इन लोगों ने उदयपुर और जोधपुर के कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों की सैर की थी। इसी ट्रिप के दौरान सिया ने इस आलीशान लग्जरी रिसॉर्ट (अनंता) को देखा था। बाद में केतन के सामने यहीं शादी करने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद यह वेन्यू फाइनल किया गया था। जोधपुर का रहने वाला है बॉयफ्रेंड चेतन केतन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार चेतन चौधरी (23) मूल रूप से जोधपुर का रहने वाला है। चेतन का पैतृक घर जोधपुर के बिलाड़ा कस्बे के पलासनी गांव में है। उसके पिता लंबे समय से पुणे में रहते हैं, जहां उनकी किराना और ड्राई फ्रूट्स की दुकान है। चेतन और सिया एक-दूसरे को पहले से जानते थे और केतन से सगाई होने के बाद भी दोनों लगातार संपर्क में थे। पुलिस अब इस बात की गहराई से पड़ताल कर रही है कि जनवरी और फरवरी के उदयपुर-जोधपुर ट्रिप के दौरान सिया और चेतन के बीच क्या बातचीत हुई थी। पुलिस को शक है कि मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या की पूरी प्लानिंग इसी ट्रिप के दौरान तो नहीं रची गई थी। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों के मोबाइल लोकेशन, डिजिटल सबूत, ट्रिप के रिकॉर्ड और कॉल डिटेल्स की बारीकी से जांच कर रही है। अरावली की पहाड़ियों में फैला आलीशान रिसॉर्ट अनंता रिसॉर्ट उदयपुर शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर पहाड़ियों के बीच है। लगभग 90 एकड़ की हरियाली में फैले इस आलीशान रिसॉर्ट में 271 लग्जरी विला और कमरे हैं। यहां 47,500 वर्ग फुट का एक बड़ा लॉन, नीलगिरी बैंक्वेट हॉल, वर्मला गजेबो और एम्फीथिएटर है। इस रिसॉर्ट में देश के कई बड़े बिजनेसमैन और बॉलीवुड सितारों की शादियां व कॉर्पोरेट इवेंट होते रहते हैं। इसी भव्य रिसॉर्ट में केतन और सिया की शादी का 5 करोड़ का बजट तय हुआ था। लोहगढ़ किले की खाई में धकेलकर केतन को उतारा था मौत के घाट पुणे की रहने वाली सिया गोयल 18 जून को अपने मंगेतर केतन अग्रवाल के साथ लोहगढ़ (पुणे) किले में घूमने गई थी। इसी दौरान केतन की पहाड़ी की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई थी। शुरुआत में इसे महज एक हादसा माना जा रहा था, लेकिन परिवार को शक हुआ। पुलिस ने सिया और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी को केतन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने मिलकर केतन को रास्ते से हटाने के लिए यह खौफनाक साजिश रची थी और उसे खाई में धकेल दिया था ताकि यह एक सामान्य हादसा लगे। ……………….. केतन अग्रवाल हत्याकांड से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… जोधपुर का रहने वाला है सिया का बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी:गर्लफ्रेंड को पुणे से मेहरानगढ़ किला घुमाने लाया था, पैतृक घर पहुंचा भास्कर पुणे (महाराष्ट्र) में चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की आरोपी मंगेतर सिया गोयल का बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी (23) जोधपुर का रहने वाला है। दैनिक भास्कर सबसे पहले यह खुलासा कर रहा है। चेतन का बिलाड़ा कस्बे के पलासनी गांव में पैतृक घर है। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्विशा केस की आरोपी रिटायर्ड जज गिरिबाला के घर चोरी:जेवर और दस्तावेजों की फाइल उठाई, पुलिस का सायरन सुनकर भागे; दो संदिग्ध हिरासत में
    Next Article
    क्या गौरव खन्ना से तलाक के ऐलान के बाद नई शुरुआत करेंगी आकांक्षा चमोला? बोलीं- अब फ्रीडम एंजॉय करना चाहती हूं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment