Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बॉयफ्रेंड के साथ ट्रिप पर जाने के लिए गहने चुराए:ट्यूटर ने अलमारी से जेवर पार किए, लखनऊ पुलिस ने युवक को पकड़ा

    9 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गाजीपुर इलाके में ट्यूशन टीचर ने अपने दोस्त के साथ मिलकर घर से सोने के जेवर चोरी कर लिए। घटना की जानकारी होने पर गलती मानकर सामान वापस करने की बात कही, लेकिन नहीं किया। इसके बाद पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चार सोने के कंगन बरामद किए हैं, जबकि युवती की तलाश जारी है। सर्वोदयनगर के मानस विहार निवासी श्याम चन्द्र अवस्थी ने बताया कि उनकी बहू के जेवर अलमारी में रखे थे। 9 जनवरी को जब बहू ने अलमारी खोली तो उसमें से चार सोने के कंगन, दो सोने की झुमकी और एक सोने का मंगलसूत्र गायब था। परिवार ने काफी तलाश की लेकिन जेवर नहीं मिले। ट्यूटर ने चोरी की बात कबूली शक होने पर मोहल्ले में रहने वाली ट्यूटर सृष्टि दुबे को बुलाकर पूछताछ की गई तो उसने चोरी की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि जेवर उसने अपने दोस्त हर्षित यादव को दे दिए हैं और जल्द वापस करा देगी। काफी इंतजार के बाद भी जेवर वापस नहीं मिले तो श्याम चन्द्र अवस्थी ने गाजीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। इंस्पेक्टर गाजीपुर राजेश मौर्या ने बताया कि बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हर्षित यादव कुकरैल नाला के पास बंधा रोड पर मौजूद है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से गोंडा के कोतवाली नगर के सतई पुरवा का रहने वाला है और वर्तमान में महानगर के सेक्टर-ए में किराए पर रहता था। उसके कब्जे से चोरी के चार सोने के कंगन बरामद हुए हैं। ट्रिप पर जाने के लिए की चोरी पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सृष्टि दुबे उर्फ वैश्नवी दुबे श्याम चन्द्र अवस्थी के घर छोटे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जाती थी। इसी दौरान उसे घर में सोने के जेवर होने की जानकारी मिली। दोनों ने मिलकर चोरी की योजना बनाई। योजना के अनुसार जिस दिन घर पर कोई नहीं था। उस दिन हर्षित घर के बाहर खड़ा रहा और सृष्टि अंदर जाकर अलमारी से जेवर निकाल लाई। इसके बाद दोनों ने जेवर आपस में बांट लिए। हर्षित ने अपने पास चार कंगन और एक मंगलसूत्र रखा, जबकि सृष्टि ने दो झुमकी रख लीं। आरोपी ने मंगलसूत्र राह चलते एक व्यक्ति को कम दाम में बेच देने की बात भी स्वीकार की है। सामान बेचकर दोनों ट्रिप पर जाने वाले थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में गांजा तस्कर गिरफ्तार:2 किलो गांजा और बाइक बरामद, वन विभाग की वर्दी पहनकर करता था सप्लाई
    Next Article
    महोबा में गैस किल्लत की अफवाहों पर डीएम सख्त:कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई, पर्याप्त स्टॉक मौजूद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment