Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोल्डेन गैस एजेंसी से सिलेंडर पाएंगे कन्हैया के ग्राहक:आशीष इंडेन का कोटा 4 से 5 एजेंसियों से संबद्ध होगा

    1 hour ago

    1

    0

    घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करना जिले की दो गैस एजेंसियों को महंगा पड़ा है। पीपीगंज की आशीष इंडेन गैस सर्विस जबकि नौसढ़ की कन्हैया इंडेन गैस एजेंसी को सील कर दिया गया है। उनके ग्राहकों को कोई दिक्कत न हो इसलिए उन्हें दूसरी एजेंसी से संबद्ध कर दिया गया है। कन्हैया इंडेन गैस एजेंसी के ग्राहकों को ट्रांसपोर्टनगर स्थित गोल्डेन गैस से संबद्ध किया गया है। यानी कन्हैया को मिलने वाला गैस का कोटा भी गोल्डेन को मिलेगा और उसके ग्राहकों को यहीं से सिलेंडर देना होगा। आशीष इंडेन गैस सर्विस के उपभोक्ताओं की संख्या 30 हजार से अधिक है। इसलिए उसे 4 से 5 एजेंसियों से संबद्ध किया जाएगा। प्रथम चरण में मानीराम एवं मां बामंता गैस एजेंसी से कुछ ग्राहकों को संबद्ध किया गया है। इसी तरह जल्द ही अन्य एजेंसियों से भी ग्राहक संबद्ध किए जाएंगे। इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि एजेंसियों का चयन ग्राहकों की सुविधा के अनुरूप हो। कंपनी के स्तर पर भी इन एजेंसियों पर कार्रवाई हो सकती है। 13 साल पहले भी आशीष इंडेन पर कार्रवाई हुई थी। उस समय वहां के ग्राहकों को शहर की तरंग गैस एजेंसी से भी संबद्ध किया गया था। जिला पूर्ति अधिकारी रमेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों एजेंसियों को कहीं और संबद्ध कर दिया गया है। अब सील हुई एजेंसियों पर सिलेंडर नहीं भेजा जाएगा। सिलेंडर की आपूर्ति रोकी गई दोनों एजेंसियों को सील किया जा चुका है। ऐसे में अब वहां कोई सिलेंडर नहीं भेजा जाएगा। सिलेंडर की आपूर्ति रोक दी गई है। गुरुवार की सुबह आशीष इंडेन गैस सर्विस पर एक ट्रक सिलेंडर भेजा गया था। लेकिन इसका वितरण लगभग 9 घंटे बाद शुरू किया गया। देर शाम तक उपभोक्ताओं को गैस का वितरण किया गया। कालाबाजारी के चलते हुई कार्रवाई आरोप है कि 10 मार्च को गीडा स्थित बाटलिंग प्लांट से आशीष इंडेन के लिए लगभग 525 सिलेंडर ले जाया गया। इसमें से 325 सिलेंडर एजेंसी मालिक ने अपने गोदाम में उतरवाए और बाकी के साथ एजेंसी मालिक नौसढ़ पहुंच गया। यहां की कन्हैया गैस एजेंसी आशीष इंडेन के मालिक के रिश्तेदार की है। नौसढ़ में रोडवेज के पीछे दोनों एजेंसियां कालाबाजारी करते पकड़ी गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल पहली बार लखनऊ में मनाएंगे कांशीराम जयंती:सपा भी सभी 75 जिलों में कार्यक्रम करेगी; मायावती के कोर वोटर पर नजर
    Next Article
    रियलिटी शो ‘द 50’ से बाहर हुईं दिव्या अग्रवाल:बोलीं- गेम समझ से बाहर था, पति संग डिवॉर्स की अफवाहों पर भी तोड़ी चुप्पी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment