Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ब्यूटी पार्लर संचालिका का फंदे से लटका मिला शव:ललितपुर में महिला का 4 साल पहले हुआ था तलाक, जांच जारी

    8 hours ago

    1

    0

    ललितपुर में एक ब्यूटी पार्लर संचालिका का शव किराए के मकान में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला तलाकशुदा थी। मृतका की पहचान ग्राम झरकौन के मजरा हरपुरा निवासी अंजना (27) पुत्री भवानी सिंह के रूप में हुई है। वह पिछले दो साल से कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला मवेशी बाजार में दीपक झा के मकान में किराए पर रह रही थी और पास में ही एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी। मंगलवार शाम परिजनों ने अंजना को फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। देर रात तक कई बार फोन करने के बाद भी संपर्क नहीं हो पाया। बुधवार को परिजन उसके कमरे पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा तोड़ने पर अंजना का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ पाया गया। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के चचेरे भाई भान सिंह ने बताया कि अंजना अपने दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटी थी। उसकी शादी वर्ष 2021 में भोपाल निवासी प्रमोद से हुई थी, लेकिन शादी के सात महीने बाद ही उनका तलाक हो गया था। अंजना ने एमए तक की पढ़ाई की थी। भान सिंह के अनुसार, सोमवार शाम अंजना अपनी भाभी के प्रसव के चलते महिला अस्पताल गई थी और उसके बाद घर लौट आई थी। उसके बाद से परिजनों से उसकी कोई बात नहीं हुई थी। परिजनों को अंजना द्वारा आत्महत्या करने के कारणों की जानकारी नहीं है। पुलिस ने मृतका के पास से मिले मोबाइल फोन को जांच के लिए जब्त कर लिया है। उम्मीद है कि मोबाइल से आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वित्त मंत्री ने हाथरस के प्रख्यात गीतकार की रचनाएं सुनाईं:बजट सत्र में डॉ. विष्णु सक्सेना के दो मुक्तक पढ़े, बात अनमोल बहुत है ये...
    Next Article
    इटावा में नवविवाहिता का फंदे से लटका मिला शव:एक साल पहले हुई थी शादी, घर का गेट अंदर से बंद मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment