Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में एक लाख का इनामी अमजद ढेर:SP देहात समेत 4 पुलिसकर्मी घायल, 40 केस दर्ज थे

    1 hour ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में पुलिस ने मुठभेड़ में एक लाख रुपए का इनामी अपराधी अमजद मार गिराया। मुठभेड़ में एसपी देहात आदित्य बंसल समेत चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी देहात की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली फंस गई। मुठभेड़ बुढ़ाना थाना कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 3:30 बजे हुई। पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से एक कार्बाइन, एक पिस्टल और एक लूटी हुई मोटरसाइकिल बरामद की है। बदमाश अमजद (40 वर्ष) हरसोली, थाना शाहपुर का निवासी था। उस पर कुल 40 केस दर्ज थे। बुढ़ाना थाने में लूट का एक केस दर्ज था। पुलिस इसी मामले में तलाश कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी की अमजद के आने की सूचना थी। पुलिस ने घेराबंदी कर दी। इसी दौरान वह बाइक से आता दिखा। पुलिस ने उसे रोकने के लिए कहा, जिस पर उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें अमजद घायल हो गया। उसे इलाज के लिए बुढ़ाना सीएचसी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी देहात की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी इस मुठभेड़ में एसपी देहात आदित्य बंसल की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी। उनके अलावा तीन अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस टीम ने बदमाश को कई बार आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी थी, लेकिन उसने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी थी। मुजफ्फरनगर के एसएसपी संजय वर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। पुलिस ने मौके से सबूत इकट्ठा किए हैं और आगे की जांच जारी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में रि-ओपन की गई एफएनजी की फाइल:छिजारसी एलिवेटड के लिए दोबारा होगा सर्वे, पांच में एक एजेंसी का होगा चयन
    Next Article
    सुल्तानपुर एसपी ने 29 इंस्पेक्टर-दरोगा का किया ट्रांसफर:16 हेड कॉन्स्टेबल भी बदले गए, दिलीप कुमार को लम्भुआ, गोविंद चौहान को थाना कोतवाली नगर का चार्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment