Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ब्यावरा में मवेशी को बचाने में कार पलटी:सीधे खेत में जा गिरी; UP से उज्जैन जा रहे तीन यात्री घायल, एक गंभीर

    1 hour ago

    1

    0

    ब्यावरा के करनवास थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दूधी गांव के पास ब्यावरा-पचोर मार्ग पर एक जानवर को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलट गई और सीधे खेत में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक यात्री की हालत गंभीर है। रात 3 बजे अचानक सामने आया जानवर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पासिंग कार (DL12CS5311) में सवार होकर तीन लोग उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से उज्जैन जा रहे थे। रात करीब 3 बजे दूधी गांव के पास अचानक सड़क पर एक जानवर आ गया। उसे बचाने के चक्कर में चालक ने अचानक गाड़ी मोड़ी, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। हादसे में बुलंदशहर के तीन निवासी घायल इस हादसे में कार चालक कपिल (निवासी बिरौनी, बुलंदशहर) के सिर में गंभीर चोट आई। वहीं कार में सवार संजीव कुमार और अजय (दोनों निवासी डदुवा, बुलंदशहर) को भी चोटें लगी हैं। घटना के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत रही कि तीनों यात्रियों की जान बच गई। हादसे की खबर मिलते ही करनवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और हाईवे हेल्पलाइन 1033 की मदद से ब्यावरा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। गंभीर घायल चालक कपिल को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मवेशियों के कारण लगातार बढ़ रहे हादसे करनवास थाना प्रभारी संगीता शर्मा ने बताया कि घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर इलाज शुरू करा दिया गया है। शुरुआती जांच में दुर्घटना की वजह सड़क पर मवेशी का आना ही सामने आया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात के समय हाईवे पर आवारा मवेशियों की मौजूदगी के कारण इस इलाके में लगातार हादसे बढ़ रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व मंत्री ने लाठीचार्ज-एनकाउंटर मामले में परिवारों से की मुलाकात:बोले-पूरी सरकार और पुलिस भांग खाकर सोई है, 'योगी की ठोको नीति चल रही'
    Next Article
    लवकुश हत्याकांड में नया मोड़, चाकू ऑनलाइन मंगाने का आरोप:परिवार ने एसपी से मिलकर अन्य लोगों की संलिप्तता का शक जताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment