Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंडीगढ़ में कमरे में मृत मिला यूपी का युवक:अंदर से कमरा बंद, गले में लिपटा मिला तार, आईटी कंपनी में करता था काम

    4 hours ago

    1

    0

    चंडीगढ़ के मनीमाजरा में IT कंपनी में काम करने वाला युवक किराए के कमरे में मृत मिला। युवक के गले में तार लिपटा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मोनू के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के उन्नाव का रहने वाला था। वह मनीमाजरा की न्यू इंदिरा कॉलोनी में किराए के कमरे में रहता था और आईटी पार्क स्थित एक कंपनी में काम करता था। कमरा बंद कर लगाया फंदा मकान मालिक राकेश कुमार के अनुसार शुक्रवार को मोनू ड्यूटी पर नहीं पहुंचा और उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। इस पर उसके ऑफिस के दो कर्मचारी उसे देखने के लिए कमरे पर पहुंचे। उन्होंने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर गई। कमरे के अंदर मोनू दीवार के सहारे बैठा हुआ था और उसके गले में तार लिपटा हुआ था। पुलिस उसे तुरंत अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट के बाद पता चलेगा मौत का कारण पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीरनगर के कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित:एलपीजी गैस समस्या को लेकर 24 घंटे रहेगा सक्रिय
    Next Article
    देवरिया में बंद घर से लाखों के जेवर चोरी:शादी में गए परिवार के लौटने पर घटना का खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment