Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंडीगढ़ में पंजाबी इन्फ्लुएंसर की किडनैप कर हत्या:गाड़ी में डालकर पंजाब लाए, पेड़ से बांध आग लगाई; मोहाली पुलिस ने बयान नहीं लिए

    1 day ago

    1

    0

    चंडीगढ़ से लेडी पंजाबी इन्फ्लुएंसर को किडनैप कर उसकी हत्या कर दी गई। 2 युवकों ने उसे मिलने के बहाने बुलाया और जबरन गाड़ी में डालकर मोरिंड की तरफ ले गए। जहां रास्ते में पहले उन्होंने पंजाबी इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर की पिटाई की। फिर उसे शहतूत के पेड़ पर बांधकर जला दिया। किसी जानकार ने कंबल से आग बुझाकर मनजीत को मोरिंडा के अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे पहले मोहाली और फिर चंडीगढ़ PGI में भर्ती कराया गया। जहां करीब 2 महीने तक वह बेहोश पड़ी रही। होश आने पर उसने परिवार को पूरी कहानी बताई। हालांकि दावा किया जा रहा है कि तब खरड़ पुलिस ने उसके बयान नहीं लिए। इसके बाद 26 अगस्त को उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने मृतका की मां के बयान पर किडनैपिंग और हत्या का केस दर्ज कर उसे ले जाने वाले आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं खरड़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह पूरा मामला चंडीगढ़ का था, इस वजह से उनकी टीम ने मृतका की मां की मदद कर चंडीगढ़ पुलिस में FIR दर्ज कराई। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला … मोहाली पुलिस बोली- हमने ही चंडीगढ़ में FIR कराई इस बारे में मोहाली के DSP (खरड़) इशान सिंगला ने कहा कि इस मामले में खरड़ पुलिस में पीड़ित परिवार को पूर्ण सहयोग दिया है। यहां तक कि एफआईआर दर्ज करवाने के लिए भी सदर खरड़ थाना से एएसआई को सेक्टर 34 थाने भेजा गया था। वारदात के संबंध में खरड़ पुलिस को इनफार्मेशन मिली लेकिन घटनास्थल चंडीगढ़ से संबंधित होने के चलते कार्रवाई चंडीगढ़ पुलिस की बनती थी इसलिए खरड़ पुलिस में पीड़िता की मां को पूर्ण सहयोग दिया और संबंधित थाने ले जाकर बयान दर्ज करवाएं और चंडीगढ़ में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कर्नाटक- मंत्री नागेंद्र का दो साल में दूसरी बार इस्तीफा:ऐलान करके रोने लगे; पहले 2024 में पद से हटे, शिवकुमार दोबारा लाए, अब फिर हटे
    Next Article
    लुधियाना में पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार:जूतों की दुकान किराए पर ली, शहर की एक्टिविटी पर नजर; CCTV की लाइव फीड ISI को भेजता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment