Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंडीगढ़ PU में हरियाणा की छात्रा की करंट से मौत:गुस्साए स्टूडेंट्स गेट तोड़ VC ऑफिस में घुसे; परिजनों का शव लेने से इनकार, अगले महीने शादी थी

    1 day ago

    1

    0

    चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में मंगलवार सुबह PhD स्कॉलर युवती की करंट लगने से मौत हो गई। वह गर्ल्स हॉस्टल से अपने विभाग में पढ़ाई के लिए जा रही थी। इसी दौरान वह अचानक कच्चे रास्ते पर नीचे गिर पड़ी। यह देखकर स्टूडेंट्स उसे उठाने के लिए दौड़े। जब तक वह युवती को अस्पताल ले गए, उसकी मौत हो चुकी थी। मरने वाली युवती ज्योति (28) हरियाणा के महेंद्रगढ़ की रहने वाली थी। अगले महीने उसकी शादी होने वाली थी। वह गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। शुरुआती जांच में पानी में करंट फैलने की आशंका जताई जा रही है हादसे के बाद छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने VC प्रो. रेणु विज के कार्यालय का घेराव कर दिया। कुछ छात्र गेट तोड़कर अंदर घुस गए। हालात तनावपूर्ण होने पर कैंपस में चंडीगढ़ पुलिस तैनात करनी पड़ी। छात्राएं हॉस्टल के बाहर धरने पर बैठ गईं और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। चंडीगढ़ में रहने वाले मृतका के चाचा जितेंद्र ने कहा कि शव को हम तभी लेंगे, जब मौत के असली कारणों का पता चलेगा। उधर, रात 8 बजे छात्रों ने कैंडल मार्च निकाला। पहले जानिए, छात्रा की मौत कैसे हुई चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक ज्योति मंगलवार सुबह करीब 10 बजे गर्ल्स हॉस्टल नंबर 10 से पढ़ाई के लिए माइक्रोबायोलॉजी विभाग में जा रही थी। जब वह गर्ल्स हॉस्टल से बाहर निकली तो गर्ल्स हॉस्टल-8 और यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (UIET) की रोड पर पानी भरा हुआ था। पानी से बचने के लिए वह उसके किनारे बने कच्चे रास्ते से जाने लगी। थोड़ी दूर जाने के बाद वह अचानक नीचे गिर पड़ी। यह देख आसपास के स्टूडेंट्स दौड़े-दौड़े वहां पहुंचे। उन्होंने तुरंत ज्योति को उठाने की कोशिश की लेकिन वह पूरी तरह से बेसुध हो रखी थी। यह देखकर कुछ स्टूडेंट्स ने उसके पैरों के तलवे पर मालिश कर उसे जगाने की कोशिश की लेकिन ज्योति को होश नहीं आया। इसके बाद स्टूडेंट्स उसे तुरंत अस्पताल ले गए लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। चाचा बोले- शादी तय थी, मौत की वजह सामने आने तक शव नहीं लेंगे मृतका के चाचा जितेंद्र ने कहा कि ज्योति के पिता के पास पंजाब यूनिवर्सिटी से फोन किया था। इसके बाद से उसके माता-पिता की हालत ठीक नहीं है। इसलिए वह और ज्योति के मामा यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि ज्योति मूल रूप से हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के गांव ककराला की रहने वाली थी। वह PU में PhD कर रही थी। यहीं गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती थी। उन्होंने कहा कि जब तक मौत की असली वजह सामने नहीं आती, तब तक शव नहीं लेंगे। स्टूडेंट प्रथम ने कहा कि अगले महीने ज्योति की शादी थी, इसके लिए वह बहुत खुश थी और शादी की तैयारियां भी कर रही थी। छात्रों का आरोप- बिजली के पोल में शॉर्ट सर्किट से फैला करंट एक छात्र ने बताया कि नॉर्थ और साउथ कैंपस के बाहर बारिश के बाद अक्सर पानी भर जाता है। इसी इलाके में गर्ल्स हॉस्टल है। उनका आरोप है कि बिजली के पोल में शॉर्ट सर्किट होने से करंट पानी में फैल गया और ज्योति उसकी चपेट में आ गई। वहीं, छात्र प्रथम सिंगला ने आरोप लगाया कि शिकायत लेकर SDO और XEN के पास गए, लेकिन वे मौके पर नहीं मिले। कर्मचारियों ने सिर्फ इतना कहा कि बारिश पर किसी का कंट्रोल नहीं है। VC ने जांच कमेटी का आश्वासन दिया, छात्र बोले- कार्रवाई तक आंदोलन जारी रहेगा वहीं छात्रा की मौत का पता चलते ही PU के स्टूडेंट्स भड़क गए। उन्होंने पहले यूनवर्सिटी कैंपस में धरना दिया। इसके बाद माहौल ज्यादा बिगड़ गया और वह VC प्रो. रेणु विज के ऑफिस की तरफ चले गए। यह देख सुरक्षाकर्मियों ने गेट बंद कर लिया। गुस्साए छात्र गेट फांदकर अंदर जाने की कोशिश करने लगे। जब वह कामयाब नहीं हो पाए तो कुछ छात्रों ने मिलकर गेट तोड़ दिया और VC के ऑफिस में घुसकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालात बिगड़ते देख तुरंत चंडीगढ़ पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद वीसी के ऑफिस में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। प्रदर्शन के बीच VC प्रो. रेणु विज छात्रों से मिलने पहुंचीं। उन्होंने पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करने का आश्वासन दिया। VC प्रो. विज ने कहा कि छात्र नाम तय कर लें, पूरे मुद्दे पर यूनिवर्सिटी प्रशासन उनसे बातचीत के लिए तैयार है। हालांकि छात्र आश्वासन से संतुष्ट नहीं हुए। उनका कहना है कि हर बार जांच का भरोसा दिया जाता है, लेकिन जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं होती। इस बार कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा। छात्रों के धरना-प्रदर्शन के 3 PHOTOS… खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाकाल मंदिर में पहली बार दक्षिण भारतीय प्रसाद:अन्नक्षेत्र में इडली-सांभर, पायसम परोसे जाएंगे; सावन में श्रद्धालुओं को मिलेगा फलाहार
    Next Article
    अभिषेक बनर्जी को टोका तो लड़ने लगीं महुआ:स्पीकर बोले- चिल्लाओ मत; प्रियंका ने कहा- कैमरे का नहीं, दिल का एंगल बदलिए; संसद के 7 मोमेंट्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment