Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अभिषेक बनर्जी को टोका तो लड़ने लगीं महुआ:स्पीकर बोले- चिल्लाओ मत; प्रियंका ने कहा- कैमरे का नहीं, दिल का एंगल बदलिए; संसद के 7 मोमेंट्स

    20 hours ago

    1

    0

    लोकसभा में मंगलवार को पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा जारी है। इस बीच सदन में कई बार ऐसे मोमेंट्स आए जब पक्ष-विपक्ष आमने-सामने आ गए। पहले देखिए, संसद में हुए हंगामे से जुड़ा एक कार्टून… अब देखिए लोकसभा के 7 मोमेंट्स… जब चिल्लाने लगीं महुआ मोइत्रा जब TMC सांसद अभिषेक बनर्जी बोलने लगे तो सदन में शोर बढ़ गया। इस बीच महुआ मोइत्रा खड़ी हुईं और चेयर से कहा कि इनको बंद कराइए, सरसा होने दीजिए, सरसा (चर्चा)। सरसा (चर्चा) शब्द किरेन रिजिजू और स्पीकर चेयर पर बैठे दिलीप सैकिया इस्तेमाल करते हैं। दोनों का हिंदी उच्चारण थोड़ा अलग है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह बोलकर महुआ उनका मजाक बना रही थीं। इसके बाद चेयर पर बैठे दिलीप सैकिया ने उन्हें बैठने के लिए कहा और बोले कि चिल्लाओ मत। प्रियंका से भिड़े निशिकांत, प्रहलाद भड़के कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने अपनी स्पीच के दौरान नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जोशी ने बिलकिस बानो के रेपिस्ट की रिहाई पर अपनी सहमति जताई। इस पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पलटवार करते हुए कहा, ‘प्रियंका, प्रह्लाद जोशी की छवि खराब कर रही हैं। उन्हें माफी मांगनी चाहिए।’ निशिकांत दुबे भी बीच में बोल पड़े कि अगर प्रियंका गांधी अपना बयान वापस नहीं लेती हैं, तो वे भी नेहरू को अय्याश कहने वाले बयान पर कायम हैं। प्रह्लाद जोशी ने भी कहा कि प्रियंका को अथॉन्टिकेट करना चाहिए। वे बिना नोटिस कैसे बोल सकती हैं। उनको माफी मांगनी चाहिए। हालांकि प्रियंका का जोशी पर दिया बयान कार्यवाही से हटा दिया गया है। अपने बयान के आखिर में प्रियंका ने पीएम के रील बनाने पर भी तंज कसा और कहा- जेन जी से जुड़ना है, तो कैमरा नहीं दिल का एंगल बदलिए। प्रियंका ने यह भी कहा कि पीएम मोदी को अपने सलाहकार बदलने चाहिए, नई-नई कमेटी बनाने से कुछ नहीं होगा। अभी बनी नई कमेटी में तो एक गोमूत्र विशेषज्ञ भी हैं। इन्हें शिक्षा व्यवस्था के बारे में क्या पता। इस पर सदन में ठहाके लगे। बिलकिस केस- क्या कहा था जोशी ने: 15 अगस्त 2022 को गुजरात सरकार ने बिलकिस बानो केस के 11 दोषियों को समय से पहले रिहा किया था। इस पर प्रह्लाद जोशी ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा था, 'इसमें कुछ भी गलत नहीं है, क्योंकि यह कानूनी प्रक्रिया के तहत हुआ है।' हालांकि, जनवरी 2024 में सुप्रीम कोर्ट ने इस रिहाई को रद्द करते हुए सभी 11 दोषियों को फिर से जेल भेजने का आदेश दिया। अनुराग विपक्ष से बोलेा- RSS जॉइन कर लो, संस्कार आ जाएंगे अनुराग ठाकुर ने अपनी स्पीच के दौरान कहा कि प्रियंका ने कामाकोटि के बारे में कमेंट किया। इस पर बीच में विपक्ष से आवाज आई, RSS से हैं। गुस्से में अनुराग बोले- RSS से होना कोई गुनाह नहीं, अगर होंगे भी तो उन्हें गर्व होना चाहिए। आप भी जॉइन कर लीजिए थोड़े संस्कार आ जाएंगे। देश के बारे में सोचना शुरू कर देंगे। आपके पूरे परिवार की डिग्री भी जोड़ लें तो उनके बराबर नहीं हो पाएंगी। मुझे लगा था प्रियंका जी कुछ अच्छा कहेंगी। लेकिन गांधी परिवार की समस्या है कि वह भारत की परंपरा का उपहास उड़ाता है। बांसुरी ने कहा- कमाल है तुमको यकीं नहीं है बांसुरी स्वराज ने अपनी स्पीच के दौरान कवि दुष्यंत की कविता पढ़ी- तुम्हारे पांव के नीचे जमीं नहीं है, कमाल है फिर भी तुमको यकीं नहीं है। अखिलेश-किरेन रिजिजू में बहस हुई पंजाब पेपर लीक पर पोस्टर राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल और बीजेपी के अन्य सांसदों ने संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। वे राज्य में कथित पेपर लीक मामले को लेकर पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफ़े की मांग कर रहे थे। अखिलेश और 10 साल में 20+ पेपर लीक बुकलेट मानसून सत्र के दौरान संसद परिसर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पेपर लीक से जुड़ी एक बुकलेट लेकर पहुंचे। इसमें लिखा था- भाजपा सरकार के 10 साल, 20 से ज्यादा पेपर लीक। अपनी स्पीच के दौरान इससे पढ़कर उन्होंने लीक हुए एग्जाम के बारे में भी बताया। ------------------------------ संसद के मानसून सत्र से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… संसद मानसून सत्र का 7वां दिन: प्रियंका बोलीं- छात्रों की आवाज दबाने का हक किसने दिया लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। विधेयक में 2024 में बने कानून में बदलाव का प्रस्ताव है। केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा इससे पेपर लीक रोकने में मदद मिलेगी। प्रियंका गांधी ने सरकार से सवाल किया कि छात्रों पर लाठीचार्ज और पैलेट गन चलाने का अधिकार किसने दिया।पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंडीगढ़ PU में हरियाणा की छात्रा की करंट से मौत:गुस्साए स्टूडेंट्स गेट तोड़ VC ऑफिस में घुसे; परिजनों का शव लेने से इनकार, अगले महीने शादी थी
    Next Article
    चेन्नई एयरपोर्ट पर 6 घंटे सैकड़ों पैसेंजर परेशान रहे:लंबी कतारें देखी गईं; एयरपोर्ट अथॉरिटी ने 12 में से 4 गेट बंद रखे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment