Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंडीगढ़-बरौनी के बीच गोरखपुर होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन:दीवाली-छठ में घर जाने वालों को राहत; पूरा शेड्यूल जानिए

    1 hour ago

    1

    0

    त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चंडीगढ़ और बरौनी के बीच साप्ताहिक आरक्षित त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 04536/04535 चंडीगढ़-बरौनी-चंडीगढ़ त्योहार स्पेशल ट्रेन गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। चंडीगढ़ से यह ट्रेन 23 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी, जबकि बरौनी से 25 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को इसका संचालन होगा। दोनों दिशाओं में ट्रेन के 6-6 फेरे निर्धारित किए गए हैं। इस ट्रेन के चलने से चंडीगढ़, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल के यात्रियों को त्योहार के दौरान आवागमन में सुविधा मिलेगी। खासकर गोरखपुर, देवरिया, सीवान, छपरा और बरौनी की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। चंडीगढ़ से रात 11:45 बजे होगी रवाना 04536 चंडीगढ़-बरौनी साप्ताहिक आरक्षित त्योहार स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को चंडीगढ़ से रात 11:45 बजे रवाना होगी। अगले दिन शनिवार को ट्रेन सुबह 5:43 बजे मुरादाबाद, 7:02 बजे बरेली, 8:10 बजे शाहजहांपुर, 10:20 बजे सीतापुर और दोपहर 1:40 बजे गोंडा पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन शाम 5 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से शाम 6:05 बजे देवरिया सदर, रात 7:10 बजे सीवान और 8:30 बजे छपरा पहुंचेगी। इसके बाद सोनपुर, हाजीपुर और शाहपुर पटोरी होते हुए तीसरे दिन रविवार की रात 12:30 बजे बरौनी पहुंचेगी। बरौनी से सुबह 2:35 बजे चलेगी वापसी ट्रेन वापसी में 04535 बरौनी-चंडीगढ़ साप्ताहिक आरक्षित त्योहार स्पेशल ट्रेन प्रत्येक रविवार को बरौनी से सुबह 2:35 बजे रवाना होगी। ट्रेन सुबह 3:37 बजे शाहपुर पटोरी, 5:05 बजे हाजीपुर, 5:17 बजे सोनपुर और 7:05 बजे छपरा पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन सुबह 7:55 बजे सीवान, 8:55 बजे देवरिया सदर और सुबह 10:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर से रवाना होने के बाद ट्रेन दोपहर 1:20 बजे गोंडा, शाम 4:20 बजे सीतापुर, 6:23 बजे शाहजहांपुर और 7:20 बजे बरेली पहुंचेगी। रात 9 बजे मुरादाबाद से रवाना होकर अगले दिन सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी और अंबाला कैंट होते हुए सुबह 3:35 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। 16 कोच के साथ चलेगी ट्रेन ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे। इनमें 11 थर्ड एसी, 3 सेकंड एसी और 2 जनरेटर व लगेज कोच शामिल हैं। यह ट्रेन पूरी तरह आरक्षित होगी, जिससे त्योहारों में यात्रियों को सफर करने में सुविधा मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऐंचवारा में 151 साल पुरानी रामलीला:दशहरा समारोह में रावण वध की लीला देखकर भावविभोर हुए श्रद्धालु
    Next Article
    तिगलिया बाजार में विजयादशमी उत्सव:बच्चियों के नृत्य ने मोहा मन, प्रतिभागियों को उपहार देकर किया सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment