Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने आजमगढ़ में लॉन्च किया अपना एडमीशन स्कॉलरशिप:सीयूसीईटी 2025 के माध्यम से 50 करोड़ रुपये तक की स्कालरशिप का लाभ ले सकेंगे अभ्यर्थी

    11 hours ago

    1

    0

    राजधानी लखनऊ में देश की पहली एआई सिटी विकसित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इस परिवर्तनकारी पहल का एक अहम उदाहरण उन्नाव में सामने आया है। जहां चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने लगभग 2500 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक एआई-सपोर्टेड कैंपस स्थापित किया है। इसके साथ ही चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी एआई आधारित कैंपस स्थापित करने वाली भारत की पहली निजी यूनिवर्सिटी बन गई है। कानपुर–लखनऊ रोड पर उन्नाव के एससीआर क्षेत्र में स्थित यह कैंपस न केवल एआई-सपोर्टेड शिक्षा प्रदान कर रहा है। बल्कि छात्रों को इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुरूप इंडस्ट्री-रेडी वर्कफोर्स के रूप में भी तैयार कर रहा है। यह जानकारी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश के वाइस चांसलर डॉ. थिपेंद्र पी. सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। छात्र-छात्राओं को दी जाएगी 50 करोड रुपए तक की स्कॉलरशिप चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश द्वारा अपने स्कॉलरशिप एवं एडमिशन पोर्टल ‘सीयूसीईटी 2026’ की आधिकारिक शुरुआत की गई। यूनिवर्सिटी ने इस पहल के तहत छात्र-छात्राओं को 50 करोड़ रुपये तक की स्कॉलरशिप प्रदान करने की घोषणा की, जिससे एआई, रिसर्च और इनोवेशन आधारित उच्च शिक्षा को अधिक व्यापक और सुलभ बनाया जा सके। डॉ. थिपेंद्र पी. सिंह ने बताया कि सीयूसीईटी स्कॉलरशिप योजना ने अपने पहले ही शैक्षणिक सत्र में उल्लेखनीय प्रभाव दिखाया है। अब तक इस योजना के अंतर्गत 2,000 से अधिक विद्यार्थियों को करोड़ों रुपये की स्कॉलरशिप दी जा चुकी है। इससे विभिन्न सामाजिक और शैक्षणिक पृष्ठभूमि से आने वाले मेधावी छात्रों को आगे बढ़ने का अवसर और आत्मविश्वास मिला है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश का दीर्घकालिक लक्ष्य राज्य को एआई आधारित शिक्षा, शोध और तकनीकी नवाचार का वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना है। एकेडमिक सेशन 2026–27 के लिए यूनिवर्सिटी ने कुल 68 एआई-एनहैंस्ड और इंडस्ट्री-अलाइनड प्रोग्राम लॉन्च किए हैं, जिनमें 40 अंडरग्रेजुएट, 16 पोस्टग्रेजुएट और 12 लेटरल एंट्री प्रोग्राम शामिल हैं। डॉ थिपेंद्र पी सिंह ने सीयूसीईटी 2026 पोर्टल लॉन्च करते हुए बताया कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में प्रवेश कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के माध्यम से किया जाता है। इच्छुक अभ्यर्थी www .cucet.cuchd.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या टोल-फ्री नंबर 18002701411 पर संपर्क कर सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला से मारपीट, गोली मारने की धमकी, VIDEO:जमीनी विवाद में किया हमला, पीड़िता ने डीजीपी से लगाई कार्रवाई की गुहार
    Next Article
    कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ यात्रा निकाली:केंद्र सरकार के नए कानून के विरोध में प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment