Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ यात्रा निकाली:केंद्र सरकार के नए कानून के विरोध में प्रदर्शन

    9 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 'महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम' (मनरेगा) को बचाने के लिए एक यात्रा निकाली गई। यह 'मनरेगा बचाओ यात्रा' खरखौदा ब्लॉक के ग्राम अजराड़ा से शुरू होकर अटोल होते हुए ग्राम लोटी में समाप्त हुई। इसका नेतृत्व ज़िला अध्यक्ष गौरव भाटी और खरखौदा ब्लॉक अध्यक्ष नवीन गुर्जर ने किया। ज़िला अध्यक्ष गौरव भाटी ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य मनरेगा को समाप्त करने के केंद्र सरकार के प्रयासों का विरोध करना है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा (MGNREGA) को 'विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन' (VB-G RAM G) कानून में बदलना, मनरेगा को 'साइलेंट किलर' की तरह खत्म कर रहा है। भाटी ने आरोप लगाया कि मनरेगा, जो श्रमिकों को काम का कानूनी अधिकार देता था, उसे कमजोर करके एक अनिश्चित योजना में बदला जा रहा है। उन्होंने इस नए कानून को वापस लेने और मनरेगा के तहत प्रतिदिन कम से कम 400 रुपये की मजदूरी सुनिश्चित करने की मांग की। खरखौदा ब्लॉक अध्यक्ष नवीन गुर्जर ने कहा कि केंद्र सरकार पूंजीपति मित्रों को सस्ता श्रम उपलब्ध कराने के लिए मनरेगा को कमजोर कर रही है। उनके अनुसार, इससे दलित, पिछड़े, आदिवासी और भूमिहीन ग्रामीण मजदूर सर्वाधिक प्रभावित हो रहे हैं। ज़िला प्रवक्ता सय्यद आमिर रज़ा ने बताया कि कांग्रेसी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को मनरेगा से गांधी का नाम हटाने और इसमें कटौती करने के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने इसे ग्राम स्वराज के सिद्धांतों के विपरीत बताया और सभी किसान, मजदूर तथा आम नागरिकों से इस 'लड़ाई' में शामिल होकर गरीब मजदूरों के हक की आवाज बुलंद करने की अपील की। इस यात्रा में शबी खान, उदयवीर त्यागी, राकेश कुशवाह, सय्यद रेहानुद्दीन, विजय चिकारा, रियाजु़ल्ला खान, तरुण शर्मा, एस के शाहरुख, जाहिद वाहिद, दयाचंद जाटव, अहमदुल्ला खान, मुजीब खान, मतलूब, रईस चौहान, आदिल, तय्यब मेवाती, छोटे मेवाती, सलमान, उवैस, साजिद, अरशद खान, सईद कुरैशी, इमरान सैफी, अर्चित गुप्ता, आरिफ राजपूत, अली मसूद रिज़वी सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने आजमगढ़ में लॉन्च किया अपना एडमीशन स्कॉलरशिप:सीयूसीईटी 2025 के माध्यम से 50 करोड़ रुपये तक की स्कालरशिप का लाभ ले सकेंगे अभ्यर्थी
    Next Article
    सहारनपुर में युवक पर नकाबपोश बदमाश ने किया हमला...CCTV:रेलवे यार्ड में तैनात इलेक्ट्रीशियन बोले- बदमाशों ने पीछे से हमला किया, फिर भाग गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment