Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला से मारपीट, गोली मारने की धमकी, VIDEO:जमीनी विवाद में किया हमला, पीड़िता ने डीजीपी से लगाई कार्रवाई की गुहार

    12 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में जमीनी विवाद को लेकर एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसियों ने महिला को गोली मारने की धमकी भी दी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित महिला ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को शिकायत पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। शास्त्री नगर बहुआ कस्बा निवासी श्रवण कुमारी पत्नी कमलेश शुक्ला ने डीजीपी को भेजे शिकायत पत्र में बताया कि उनके पड़ोसी उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।उन्होंने गोली मारने की धमकी और अभद्र गाली-गलौज का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, 10 जनवरी 2026 को सुबह लगभग 11:32 बजे जब श्रवण कुमारी घर पर अकेली थीं, तब पड़ोस के दबंग युवकों ने उनके साथ अभद्र गाली-गलौज की।उन्होंने डेढ़ महीने के भीतर गोली मारने और उनके बेटों को जहां भी मिलेंगे, वहीं मारकर फेंक देने की धमकी दी। आरोपियों ने अपने रिश्तेदारों को बुलाकर जमीन पर जबरन कब्जा कराने की बात भी कही। उसी दिन दोपहर लगभग 3:42 बजे, प्रार्थिनी को अकेला पाकर दोनों भाइयों ने दोबारा गाली-गलौज की और बार-बार गोली मारने की धमकी दी। दबंगों ने दरवाजे के सामने खड़े होकर अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया और मारपीट करने का भी प्रयास किया। इस घटना की शिकायत उसी दिन शाम लगभग 6:30 बजे महिला हेल्पलाइन 1090 पर की गई। लगभग 6:45 बजे दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोप है कि उन्होंने न तो आरोपियों से पूछताछ की और न ही गोली मारने की धमकी से संबंधित सीसीटीवी फुटेज की जांच की। पुलिसकर्मियों पर प्रार्थिनी को धमकाने और यह कहने का भी आरोप है कि "ज्यादा करोगी तो गाड़ी लेकर आएंगे और उठाकर बंद कर देंगे।" वे उनकी फोटो खींचकर चले गए। श्रवण कुमारी का कहना है कि उनके घर के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में यह पूरी घटना आवाज सहित रिकॉर्ड है। इसमें गोली मारने की धमकी और गाली-गलौज स्पष्ट रूप से दिखाई व सुनाई देती है। उनके पास घटना से संबंधित फोटो और वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध हैं, लेकिन स्थानीय पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इसके बावजूद थाना-चौकी स्तर से झूठी रिपोर्ट लगाई जा रही है और प्रार्थिनी की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़ित ने कहा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दबंगों पर कठोर कार्यवाही की जाए।थाना प्रभारी ने बताया कि जांच पड़ताल किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घुइसरनाथ धाम में डीएम-एसपी ने व्यवस्था का जायजा लिया:कहा- महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्राथमिकता, सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद
    Next Article
    चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने आजमगढ़ में लॉन्च किया अपना एडमीशन स्कॉलरशिप:सीयूसीईटी 2025 के माध्यम से 50 करोड़ रुपये तक की स्कालरशिप का लाभ ले सकेंगे अभ्यर्थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment