Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चेहरे पर लगाए तेल या मॉइस्चराइजर:रंगों से नहीं होगा चेहरा खराब, रंग छुड़ाने में न करें जबरदस्ती,स्किन स्पेशलिस्ट के जानिए टिप्स

    2 hours ago

    1

    0

    होली खुशियों और रंगों का त्योहार है। होली पर रंग और गुलाल की मस्ती में लोग अक्सर अपनी स्किन का ध्यान रखना भूल जाते हैं। होली पर केमिकल से बने रंगों का इस्तेमाल भी होता है। इस वजह से कई तरह की स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम्स भी हो सकती है। होली पर स्किन को बचाने के लिए क्या उपाय अपनाने चाहिए, जानिए एसएन मेडिकल कॉलेज के चर्म एवं गुप्त रोग एवं कुष्ठ रोग विभाग के एचओडी डॉ. यतेंद्र चाहर से। ऑयल और मॉइस्चराइजर का करें इस्तेमाल होली खेलने से पहले चेहरे पर नारियल का तेल या मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं। बालों में भी तेल लगाएं। इनके इस्तेमाल से स्किन के ऊपर एक प्रोटेक्टिव लेयर बन जाती है। अगर सरसों का तेल स्किन को नुकसान न पहुंचाता हो तो वो भी लगा सकते हैं। पूरी बाजू के कपड़े पहनें- होली के रंगों से खेलने से पहले पूरे बदन को ढकने वाले और आरामदायक कपड़े पहनें। इससे रंगों के साथ-साथ सूरज की किरणों से भी बचाव होगा। रंगों को जबरदस्ती न धोएं- होली खेलने के बाद हटाने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। गर्म पानी नहीं बल्कि इसकी जगह पर गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। कपड़े धोने वाले साबुन की जगह माश्चराइजर वाले साबुन या फेश वॉश का इस्तेमाल करें। चेहरे को रगड़े नहीं। इससे स्किन छिल सकती है। भरपूर पानी पिएं- भरपूर मात्रा में पानी पीना शुरू कर देना चाहिए। जब आपकी स्किन हाइड्रेटेड रहती है तो ऐसे में आपकी त्वचा को रंगों की वजह से होने वाला नुकसान कम हो जाता है। नारियल पानी भी पी सकते हैं। जूस आदि भी पीते रहें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में स्कॉर्पियो ने ठेले वाले को मारी टक्कर, VIDEO:छोला-कुल्चा बेचने वाले की मौत, मैहर से मुंडन करा के लौट रहा था स्कॉर्पियो चालक
    Next Article
    होली पर अलर्ट मोड में रहेगा स्वास्थ्य विभाग:मेरठ CMO ने जारी की गाइडलाइन- अस्पताल में बेड रिजर्व, आंख और त्वचा रोग पर फोकस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment