Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चाइनीज मांझे से युवक की गर्दन कटी, गंभीर:गले में टांके लगे, रोक के बावजूद कानपुर में बिक्री हो रही

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर में होली के दिन चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों के बावजूद शहर में चाइनीज मांझे की बिक्री धड़ल्ले से जारी है, जिससे लोग लगातार इसका शिकार हो रहे हैं। यह घटना जाजमऊ थानाक्षेत्र में हुई। शिवकटरा निवासी जयप्रकाश यादव अपने बहनोई रघुवीर यादव के साथ उन्नाव के झगरपुर गांव जा रहे थे। बाइक जयप्रकाश चला रहे थे और रघुवीर पीछे बैठे थे। जाजमऊ के गंगापुल के पास पहुंचते ही अचानक जयप्रकाश की गर्दन में मांझा फंस गया, जिससे उन्होंने तुरंत बाइक रोक दी। खून बहता देख रघुवीर ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जयप्रकाश को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रघुवीर ने बताया कि हेलमेट पहनने के कारण जयप्रकाश की जान बच गई। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज सर्वोदय नगर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश जारी है। शहर में चाइनीज मांझे से घायल होने की यह पहली घटना नहीं है। 8 फरवरी 2026 को जेके कॉलोनी निवासी रवि चौरसिया की मालरोड पर चाइनीज मांझे की चपेट में आने से उंगली कट गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में देर रात तक चली होली मिलन शोभायात्रा:डीजे पर झूमते हुए देर रात तक शहर में घूमे युवा, एक दूसरे से दी बधाईयां
    Next Article
    11 इंटर कॉलेजों में 18 शिक्षकों की नियुक्ति घोटाला:बलरामपुर में प्रबंधकों-प्रधानाचार्यों और फर्जी टीचरों पर मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment