Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चकेरी में महिला ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, FIR:बोली- ससुराल वालों ने पिटाई कर घर से निकाला, 5 लाख रुपए दहेज मांगे

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार उसका विवाह हिमाचल प्रदेश निवासी संजीव कुमार के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। मायके पक्ष ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार विवाह में खर्च और उपहार दिए थे, लेकिन ससुराल पक्ष इससे संतुष्ट नहीं था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पांच लाख रुपये की अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी और इसे लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता था। 18 जनवरी को मारपीट का आरोप महिला का आरोप है कि 18 जनवरी 2025 को दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की गई और अभद्रता की गई। उसने बताया कि घटना की जानकारी देने के लिए जब उसने अपने पति को फोन किया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की और बाद में भी संपर्क नहीं किया। महिला के मुताबिक पति सेना में कार्यरत हैं और अधिकतर बाहर रहते हैं, जिसका फायदा उठाकर ससुराल पक्ष उसे प्रताड़ित करता रहा। मायके पक्ष से भी अभद्रता, घर में रखने से इनकार घटना की सूचना पर मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे तो उनके साथ भी कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया गया। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने साफ कह दिया कि वे अब महिला को अपने घर में नहीं रखना चाहते। बाद में पति से बात कराने पर कथित रूप से कहा गया कि महिला को कानपुर भेज दिया जाए, छुट्टी लेकर वह खुद आकर विदा करा लेंगे। इसके बाद महिला अपने पिता के साथ कानपुर आ गई, लेकिन अब तक पति उसे लेने नहीं आया है। बेटे को रोकने का भी आरोप पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने कहा, “बेटी को साथ ले जाओ, लेकिन बेटे को यहीं छोड़ दो।” फिलहाल महिला अपने मायके में रह रही है और उसे पति या ससुराल पक्ष की ओर से कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में फाल्गुन उत्सव में झूमें भक्त:कोलकाता से आएं गायकों ने माहौल जमाया, शोभायात्रा में नाचते- गाते दिखें श्रद्धालु
    Next Article
    लखनऊ में आज 3729 जगह होगा होलिकोत्सव:सुरक्षा में 14 PAC कंपनियां तैनात; मनकामेश्वर से विज्ञान सरोवर तक धार्मिक कार्यक्रमों की धूम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment