Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में फाल्गुन उत्सव में झूमें भक्त:कोलकाता से आएं गायकों ने माहौल जमाया, शोभायात्रा में नाचते- गाते दिखें श्रद्धालु

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में श्री राणी सती दादी सेवा मण्डल की ओर से फाल्गुन उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। रथ पूजन और ज्योत प्रवज्जलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उसके बाद श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से बैंड, बाजे ढोल-नगाड़े के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान सैड़कों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। साथ ही भजन गायक राज पांडेय ने अपने भजनों से सभी को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। नाचते- गाते यह यात्रा चौरहिया गोला, बक्शीपुर, बैंक रोड, होते हुए परिणय स्थल पहुंची। जहां दादी जी का भव्य दरबार सजाया गया। कोलकाता से आए गायकों के दादीजी के मधुर भजनों पर भक्त जमकर झूमें। इस दौरान नजारा देखने लायक था। पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। गणेश वंदना से हुई शुरुआत भजनों की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। उसके बाद हनुमान वंदना और दादी जी की झुंझुनू में दादी जी का सच्चा दरबार है, हमने अपने दिल पे दादी जी का नाम लिख लिया, मेरी डिमांड कोई ना दादी जी, मेरी दादी ने मुझको बुलाया, होली में दादी के श्री चरणों में रंग लगाएंगे जैसे भजनों पर भक्त घंटों झूमते रहें। कार्यक्रम में मेहंदी,चुनरी ,गजरा के भजनों की गंगा में आए लगभग हजारों ने डुबकी लगाई उत्सव में दादी जी का सवामणि, छप्पन भोग, महा प्रसाद अर्पण किया गया। समापन महाआरती से हुआ । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पवन सिंघानिया, भरत जालान, अमित सिंघानिया, मनीष रूंगटा, विजय चांदवासिया, मनोज गोयल, दीपक जालान , आनन्द जालान,नारायण खेमका, शैलेश तुलस्यान, अभिषेक पोद्दार,दीपक जालान, अतुल खेतान,चन्दन मोदी, पवन केसान,प्रदीप केडिया, संजय सिंघानिया, अतुल जालान,संदीप केडिया, बजरंग सिंघानिया,चन्दन मोदी, विनय सिंघानिया,आदि बड़ी संख्या में दादी भक उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में फर्जी CMO ने 15 लाख ठगे:लाइसेंस निरस्त होने पर हॉस्पिटल संचालक के पास आया फोन, बोला- आपका काम करा दूंगा
    Next Article
    चकेरी में महिला ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, FIR:बोली- ससुराल वालों ने पिटाई कर घर से निकाला, 5 लाख रुपए दहेज मांगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment