Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर जेल में चरस लेकर जा रही महिला अरेस्ट:जींस की जेब में छिपाकर रखी थी पुड़िया, बोली- जेल में बंद भाई कहता था मर जाऊंगा

    1 hour ago

    1

    0

    जिला कारागार में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला जेल में बंद भाई से मुलाकात करने के दौरान जींस की जेब में छिपाकर चरस ले जाने लगी। गनीमत रही कि, चेकिंग के दौरान जेल प्रबंधन ने चरस की पुड़िया बरामद कर महिला से पूछताछ की। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने डिप्टी जेलर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी महिला को जेल भेज दिया है। एक अप्रैल दोपहर 12:50 पर मिलने आई थी उप-जेलर मौसमी राय ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि, एक अप्रैल की दोपहर करीब 12:50 बजे जेल में बंदियों से मिलने आए मुलाकातियों की नियमित तलाशी कराई जा रही थी। महिला मुलाकातियों की तलाशी जेल वार्डन मनीषा ले रही थी, जबकि उनके सामान की जांच नंबरदार शालू मिश्रा उर्फ दीपक द्वारा की जा रही थी। इस दौरान बंदी शाहिद उर्फ भोलू से मिलने आई कैंट के अल्बर्ट रोड में रहने वाली उसकी बहन शायरा के सामान की तलाशी ली गई, तो जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। तलाशी के दौरान एक नीली रंग की जींस की जेब से एक पन्नी में काला पदार्थ बरामद हुआ। शुरुआती पूछताछ में आरोपी महिला ने शायरा ने गोल-मोल जवाब देकर गुमराह करने की कोशिश की, फिर सख्ती से पूछने पर उसने कबूल किया कि चरस लेकर आई थी, जिसे वह अपने भाई को देने के लिए लाई थी। कोतवाली थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि डिप्टी जेलर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी महिला शायरा को जेल भेज दिया है। भाई कहता था मर जाऊंगा, इसलिए लाईं जेल प्रशासन की पूछताछ में शायरा ने बताया कि उसका भाई शाहिद उर्फ भोलू नशे का लती था। कई बार की मिलाई के दौरान उसने नशा न मिलने पर तड़प-तड़प कर मरने की बात कहते हुए मिन्नतें की। अबकी मिलाई के बाद उसकी हालत देख मन पिघल गया और उसके लिए यह कारनामा कर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाहनों का मैनुअल फिटनेस प्रयागराज में ही:हाईकार्ट ने कहा- आरटीओ में कराएं, एक जनवरी से बंद है रिन्युवल
    Next Article
    IPL 2026 Orange Cap: इस सीजन अब तक किसने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन? ये रही टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment