Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चक्रवाती तूफान का खतरा: Odisha सरकार ने संवेदनशील इलाकों से लोगों को सुरक्षित निकालने के दिए आदेश

    1 hour ago

    1

    0

    बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र और तीव्र होने के बीच ओडिशा सरकार ने सोमवार को दक्षिणी क्षेत्र के जिला प्रशासनों को संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालने का काम जल्द शुरू करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस मौसम प्रणाली के 19 नवंबर की रात आंध्र प्रदेश तट पर पहुंचने से पहले अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है।अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिला प्रशासन को भूस्खलन की आशंका वाले स्थानों और निचले इलाकों की पहचान कर लोगों को भारी बारिश से पहले सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने को कहा गया है। गंजाम के जिलाधिकारी कीर्ति वासन वी ने कहा कि जिले में पहाड़ी और निचले इलाकों की पहचान कर ली गई है तथा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए कर्मचारी और मशीनें तैयार हैं। उन्होंने कहा कि गंजाम तीन सप्ताह में ‘अर्नब’ एवं ‘मुरासु’ नाम के दो चक्रवातों का सामना कर चुका है और अब तीसरी मौसम प्रणाली का खतरा है।इस बार प्रशासन का मुख्य ध्यान भूस्खलन के कारण होने वाली जनहानि को रोकने पर है। ‘अर्नब’ चक्रवात के दौरान ओडिशा में कम से कम 11 लोगों की मौत हुई थी और छह अन्य लापता हो गए थे। इनमें से 10 लोगों की जान गंजाम और कंधमाल जिलों में भूस्खलन के कारण गई थी।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र सोमवार सुबह उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा। इसके 16 नवंबर की शाम तक चक्रवाती तूफान और 17 नवंबर की शाम तक भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने का अनुमान है। इसके प्रभाव से ओडिशा में 17 नवंबर की शाम से बारिश शुरू होने की संभावना है।राज्य में 18 नवंबर को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद 19 से 21 नवंबर तक कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। आईएमडी ने 18 से 20 नवंबर की सुबह तक ओडिशा तट पर तेज हवाएं चलने और समुद्र में स्थिति खराब से बहुत खराब रहने की चेतावनी दी है।मछुआरों को इस दौरान समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CM Yogi Adityanath ने जारी की ‘योगी की पाती’ पर आधारित कॉफी टेबल बुक
    Next Article
    किश्तवाड़ SPO मौत मामला: Tariq Hameed Karra के सेना पर बयान के विरोध में BJYM का प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment