Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Russia Air Defence ने यूक्रेन के 1,336 ड्रोन मार गिराने का दावा किया

    3 hours from now

    1

    0

    रूस के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को दावा किया कि उसकी हवाई रक्षा प्रणालियों ने यूक्रेन की ओर से दागे गए 1,336 ड्रोन को मार गिराया। इसे लगभग पांच साल पहले रूस के पड़ोसी देश पर व्यापक आक्रमण शुरू करने के बाद से यूक्रेन का सबसे बड़ा हवाई हमला माना जा रहा है। यूक्रेन ने रूस के साथ-साथ उसके द्वारा अवैध रूप से कब्जाए गए क्रीमिया और काला सागर तथा अजोव सागर में लंबी दूरी के हवाई हमले तेज कर दिए हैं।हाल के महीनों में कुछ हमलों में 1,000 से अधिक ड्रोन का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, रूस ने यूक्रेन के रिहायशी इलाकों पर लगातार हमले किए हैं। इन हमलों का मकसद आम लोगों के लिए रोजमर्रा की जिंदगी मुश्किल बनाना और उनका मनोबल तोड़ना है।इसके लिए खासतौर पर बिजली आपूर्ति व्यवस्था को निशाना बनाया जा रहा है। साथ ही, यूक्रेन की अर्थव्यवस्था को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। पश्चिमी विश्लेषकों और अधिकारियों के अनुसार, इस युद्ध में अब तक लाखों सैनिकों और हजारों यूक्रेनी नागरिकों की मौत हो चुकी है।स्थानीय अधिकारियों के अनुसार रूस के दक्षिणी क्रास्नोडार क्षेत्र में हुए हमले में छह लोग घायल हो गये। गवर्नर यूरी स्ल्यूसार ने बताया कि यूक्रेन की सीमा के निकट स्थित रोस्तोव क्षेत्र के अजोव शहर में ड्रोन हमले में तीन लोग घायल हो गए। इस शहर में तेल के दो डिपो स्थित हैं।मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने बताया कि रातभर लगभग 600 ड्रोन ने मॉस्को क्षेत्र की ओर उड़ान भरी। उन्होंने बताया कि इनमें से ज्यादातर ड्रोन को काफी दूर ही मार गिराया गया, जबकि 191 ड्रोन को रूस की राजधानी मॉस्को के करीब पहुंचने पर मार गिराया गया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार देर रात दावा किया कि यूक्रेन के हमलों से रूस की तेल शोधन क्षमता का 55 प्रतिशत से अधिक हिस्सा ठप हो गया है।रूसी अधिकारियों ने इस दावे पर कोई टिप्पणी नहीं की और इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि भी नहीं की जा सकी। जेलेंस्की ने दावा किया कि रूस की रणनीति किसी खास इलाके पर कई दिनों तक लगातार बमबारी करने और वहां के ऊर्जा ढांचे को पूरी तरह तबाह करने की है। उन्होंने कहा कि उदाहरण के तौर पर, सितंबर की शुरुआत से मध्य निप्रो क्षेत्र पर 131 बार हमले किए गए हैं, जबकि राजधानी के आसपास के कीव क्षेत्र में 125 हमले हुए हैं।स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह निप्रो पर हुए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। जेलेंस्की के अनुसार, रूस ने केवल पिछले एक सप्ताह में यूक्रेन पर 2,300 से अधिक ड्रोन, 1,590 ग्लाइड बम और विभिन्न प्रकार की 15 मिसाइलें दागी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि ये ‘‘भीषण हमले हैं, जिनका मुकाबला करना मुश्किल है’’।दोनेत्स्क क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख वादिम फिलाश्किन ने कहा कि दोनेत्स्क क्षेत्र के कस्बों और गांवों पर पिछले 24 घंटों में रूसी गोलाबारी में चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गये।
    Click here to Read more
    Prev Article
    President Ferdinand Marcos के गाला डिनर में पहुंचे PM मोदी, हिंद-प्रशांत संबंधों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर जोर
    Next Article
    यूक्रेन वार्ता को जानबूझकर लंबा खींच रहा रूस, EU ने लगाया गंभीर आरोप

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment