Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चिलचिलाती धूप और हीट वेब से हालत खराब:गोरखपुर में 40 डिग्री तक पहुंचा पारा, लोग बोले-डिहाइड्रेटेड महसूस कर रहे

    21 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में चिलचिलाती धूप ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। दोपहर के समय तापमान करीब 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया। 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से धूल भरी लू भी चल रही। जिससे बाहर निकलने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर लोग चेहरे को दुपट्टे या गमछे से ढके हुए, छाता लिए हुए या टोपी पहने हुए नजर आ रहे। साथ ही राहत के लिए गन्ने का जूस, फ्रूट जूस आइसक्रीम और अन्य पेय पदार्थों का सेवन करते दिखाई दिए। लोगों का कहना है कि बाहर निकलते ही डीहाइड्रेशन महसूस होने लग रहा है। यह समय बच्चों के लिए बहुत दिक्कत वाला है। स्कूल आते- जाते वक्त बहुत परेशानी हो रही है। क्यों बढ़ रही है इतनी गर्मी? मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय का कहना है कि इस समय पछुआ हवाएं चल रही हैं, जिसकी वजह से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने बताया कि आसमान साफ होने और इन गर्म हवाओं के चलते धूप का असर सीधा और ज्यादा तीखा महसूस हो रहा है। 1 से 2 डिग्री और बढ़ेगा पारा मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में राहत मिलने की उम्मीद कम है। तापमान अभी 1 से 2 डिग्री तक और बढ़ सकता है। गर्मी के साथ-साथ अब उमस भी लोगों को परेशान करेगी। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि बहुत जरूरी होने पर ही दोपहर में बाहर निकलें और शरीर में पानी की कमी न होने दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जुड़वा बेटियों के हत्यारे पिता का टॉचर्र..पत्नी ने सुनाई आपबीती:कहा- लव मैरिज के बाद सब ठीक था, फिर नशे में मुझे पीटते; शक करते, VIDEO
    Next Article
    रईसजादे ने फॉर्च्यूनर से दो लोगों को उड़ाया:कानपुर में भर्ती बुजुर्ग ने छठे दिन दम तोड़ा, परिजन बोले- पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को छोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment